Uncategorized
कैंट विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बरेली के विकास कार्यों पर की चर्चा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा योगी आदित्यनाथ महाराज से मिलकर बरेली के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए मा मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ नवाबगंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. एम.पी. आर्य जी तथा सनातन संस्कृति ट्रस्ट, बरेली के अध्यक्ष मनोज जैन भी उपस्थित रहे तथा साथ ही विधानसभा, लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट सत्र के द्वितीय दिवस की कार्यवाही मे सम्मिलित होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मा. सतीश महाना से विभिन्न विकास कार्यों पर विचार विमर्श कर, विधानसभा की कार्यवाही में सम्मिलित हुए ।



