फरवरी माह में टिकट चेकिंग द्वारा 02.51 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया

“फरवरी माह में टिकट चेकिंग द्वारा 02.51 करोड़ राजस्व अर्जित किया गया।”

फिरोजपुर 03 मार्च 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा सभी वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जाँच किया जाता है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा फरवरी, 2023 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 25027 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 02.51 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। टिकट चेकिंग के माध्यम से फिरोजपुर मंडल ने वर्तमान वित्त वर्ष के अप्रैल से फरवरी माह के दौरान लगभग 37.15 करोड़ का राजस्व वसूल किया है।

मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप फरवरी माह में 359 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे लगभग 57 हजार रूपये वसूल किये गए।

  मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना करते हुए बताया कि उनके सामूहिक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से फरवरी माह में प्रधान कार्यालय द्वारा दिए गए टारगेट से 92 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंग भरनी एकादशी ब्रज का महत्वपूर्ण त्योहार : साध्वी राधिका साधिका पुरी

Fri Mar 3 , 2023
रंग भरनी एकादशी ब्रज का महत्वपूर्ण त्योहार : साध्वी राधिका साधिका पुरी। सेंट्रल डेस्क संवाददाता – संजीव कुमारी। उत्तरप्रदेश वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्रीराधिका बिहारी जू महाराज का 18 वाँ त्रिदिवसीय पाटोत्सव एवं होली महोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन संत-विद्वत सम्मेलन का […]

You May Like

Breaking News

advertisement