आज़मगढ़: जान से मारने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार


थाना – देवगाँव
जान से मारने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – दिनांक 20.11.2022 को वादी रामनरायन सिंह पुत्र स्व0 कुंज बिहारी सिंह सा0 भोजपुर पल्हना थाना देवगाव जनपद आजमगढ द्वारा थानास्थानीय पर शिकायत किया गया था कि आबादी की जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी 1.कैलाश राजभर पुत्र हंसू राजभर 2. सोनू राजभर पुत्र स्व0 कान्ता राजभर 3. पबारू राजभर पुत्र स्व0 रामकिशुन राजभऱ 4. शशिकान्त उर्फ घूरहू राजभर पुत्र स्व0 रामकिशुन राजभर सा0 भोजपुर थाना देवगाव जनपद आजमगढ द्वारा अपने अपने हाथ मे लाठी डण्डा गणासी लेकर वादी के घर पर चढ आए और माँ बहन की भद्दी भद्दी गालीयाँ देने लगे वादी का भतीजा आदित्य प्रकाश सिंह मना करने लगा तो उपरोक्त लोग जान से मारने के नियत से दौड़ा लिये जान बचाकर घर में भागा तो उपरोक्त लोग घर में घुसकर जान से मारने की नियत से उसे बुरी तरह मारने लगे जिससे उसके सर में काफी चोटे आयी थी और वह बेहोश हो गया था । उसे बचाने संजय सिंह अभय सिंह व बलिराम सिंह आये तो उपरोक्त लोग उन लोगो को भी बुरी तरह से मारे शोर पर तमाम लोग जुट गये । लोगो को जुटता देख उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुवे भाग गये के सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर मु0अ0सं0 448/22 धारा 323/504/506/352/452/307 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे द्वारा प्रारम्भ की गयी।

गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 21.11.2022 को उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कैलाश राजभर पुत्र हंसू राजभर 2. पबारू राजभर पुत्र रामकिशुन सा0 ग्राम भोजपुर पल्हना थाना देवगाव जनपद आजमगढ को पल्हना बाजार से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण – मु0अ0सं0 448/22 धारा 323/504/506/352/452/307 भा0द0वि0
गिरफ्तार अभियुक्तः- 1. कैलाश राजभर पुत्र हंसू राजभर 2. पबारू राजभर पुत्र रामकिशुन सा0 भोजपुर पल्हना थाना देवगाव जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 श्री रत्नेश कुमार दुबे
का0 शिवम तिवारी
का0 सुरेश राजभर
हो0गा0 संजय राम

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार</em>

Mon Nov 21 , 2022
थाना अतरौलियाकिशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार पूर्व का विवरणदिनांक 14.11.22 को वादी मुकदमा द्वारा थानास्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादी की लड़की को विशाल यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी मुबारकपुर थाना अतरौलिया जनपद ने बहला फुसाल कर मोटर साइकिल पर बैठा कर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध मे […]

You May Like

Breaking News

advertisement