आज़मगढ़: जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार


थाना – रौनापार
जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
वादी श्री सरवन यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव ग्रा0 आराजी नौबरार किता -1 (निबिहवा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना दिया। जिसमें दिनांक 17.03.2022 को रात्रि 11.30 बजे विपक्षीगण द्वारा शोर मचाने व हुड़दंगई करने से वादी के भाई लक्षमन यादव द्वारा मना करने पर अभि0गण द्वारा एक राय होकर अपने अपने हाथ मे लाठी डण्डा राड गड़ासा व फरसा लेकर वादी के भाई के उपर जान से मारने की नियत हमला कर मार पीट कर गंभीर रुप से घायल कर देना तथा बचाने हेतु आये हरिहर , दीपक व सन्दीप को भी मार पीट कर गंभीर रुप से घायल कर देने व गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो जाना।
जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/2022 धारा 147/148/149/307/323/352/504/506 भादवि बनाम 1. रामविनय पुत्र राजेन्द्र यादव, 2. रामजनम पुत्र राजेन्द्र यादव 3. राजेन्द्र पुत्र मुंशी यादव 4. करिया पुत्र मुंशी यादव 5. दीपक पुत्र दयाराम यादव 6. रजनीश पुत्र रामअशीष यादव 7. अभिषेक पुत्र लालचन्द यादव 8. लल्लन पुत्र रामनाथ यादव 9. गुडडू पुत्र वंशी यादव समस्त निवासीगण अराजी नौबरार करखिया किता -1 (निबिहवा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा आज दिनांक 19.03.2022 को कोटिया चौराहे के पास से समय करीब 10.50 बजे मु0अ0सं0 80/2022 धारा 147/148/149/307/323/352/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त क्रमशः (1) लल्लन यादव उर्फ अरुण यादव पुत्र रामनाथ व (2) गुड्डू यादव उर्फ रामानन्द यादव पुत्र बंशी यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता – 1 (निविहवा बडई का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 80/2022 धारा 147/148/149/307/323/352/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः
(1) लल्लन यादव उर्फ अरुण यादव पुत्र रामनाथ व
(2) गुड्डू यादव उर्फ रामानन्द यादव पुत्र बंशी यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता – 1 (निविहवा बडई का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

  1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
  2. का0 रामनिवास यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
  3. का0 राकेश चौरसिया थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: 02 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Sat Mar 19 , 2022
थाना- अहरौला02 अपहरणकर्ता गिरफ्तारदिनांक 14/03/2022 को वादिनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा खुद की पुत्री प्रतीक्षा सिंह के गायब हो जाने के संबंध में धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था दौरान विवेचना बाल अपचारी निखिल यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व अभियुक्त सचिन यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद […]

You May Like

advertisement