दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में थाना सुभाषनगर बरेली द्वारा टीम बनाकर थाना सुभाषनगर बरेली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 398/24 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभि0गण व वाहन को मुखबिर खास की सूचना पर B.D.A गेट से बदायूं रोड की तरफ 02 व्यक्ति को 02 मो0सा0 को पकड़ लिया जिनसे पूछताछ पर पहले ने अपना नाम गौतम सागर पुत्र दिनेश सागर उम्र 25 वर्ष निवासी इटौआ सुखदेवपुर थाना सुभाषनगर जिला बरेली जिसके पास से मोटर साईकिल होन्डा साईन UP 25 BQ 4211 बरामद हुई। जो थाना सुभाषनगर बरेली पर मु0अ0सं0 398/24 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित है, तथा दूसरे ने अपना नाम निशांत कश्यप पुत्र धर्मपाल कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी पूठी सिरोई थाना भमोरा बरेली हाल पता विक्की की टाल ग्रीन वैली सुभाषनगर थाना सुभाषनगर जनपद बरेली बताया जिसके पास से मो0सा0 UP 25 DQ 2432 बरामद हुई। उक्त मो0 सा0 के सम्बन्ध में वर्ष 2022 में थाना प्रेमनगर बरेली में मु0अ0सं0 468/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अभि0 गौतम सागर उपरोक्त से मो0 सा0 बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 398/24 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2),317(5) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभि0गण 1. गौतम सागर पुत्र दिनेश सागर उम्र 25 वर्ष निवासी इटौआ सुखदेव पुर थाना सुभाषनगर जिला बरेली 2. निशांत कश्यप पुत्र धर्मपाल कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी पूठी सिरोई थाना भमोरा बरेली हाल पता विक्की की टाल ग्रीन वैली सुभाषनगर थाना सुभाषनगर जनपद बरेली को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है।