आज़मगढ़: दहेज हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; घटना प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

थाना- महराजगंज
दहेज हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; घटना प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद ।
पूर्व की घटना/इतिहास–दिनांक 13.10.2023 को वादी महेन्द्र पुत्र स्व0 शिजोर सा0 आ0नैनीजोर थाना रौनापार जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि वादी बहन अनिता उम्र 19 वर्ष को उसके पति व ससुर द्वारा दहेज में मो0सा0 की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे जो न मिलने पर वादी की बहन को मारकर घर के अन्दर ही गड्ढा खोदकर दफना दिये, के सम्बन्ध तहरीर दिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 326/23 धारा 498ए/304बी/201 IPC व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1.सूरज पुत्र गुलाब गोड़ 2. गुलाब गोड़ पुत्र भिलम निवासीगण जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक- 14.10.2023 को प्र0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सूरज गोड़ पुत्र गुलाब गोड़ निवासी जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष 2. गुलाब गोड़ पुत्र भीलम सा0 जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आ जमगढ उम्र करीब 50 वर्ष को इब्राहिमपुर प्राइमरी पाठशाला के पास से समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार किय गया। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 04 बांस की लकड़ी, एक फावड़ा व 01 कन्नी को अभियुक्त के घरके तख्ते से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमलोगों ने 04 बांस की लकड़ी से अनिता को मारते थे तथा फावड़े से गड्डा खोदकर कन्नी से मिट्टी पाटकर दफना दिये थे । हमें दहेज में 01 मोटरसाइकिल चाहिए था।
पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 326/23 धारा 498ए/304बी/201भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ
    गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
  2. सूरज गोड़ पुत्र गुलाब गोड़ निवासी जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष
  3. गुलाब गोड़ पुत्र भीलम सा0 जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आ जमगढ उम्र करीब 50 वर्ष
    आपराधिक इतिहास-
    1.मु0अ0सं0 326/23 धारा 498ए/304बी/201भादवि व ¾ डीपी एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ
    2.मु0अ0सं0 154/21 धारा 147/352/504/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तारी करने वाली टीम –
    1-प्र0नि0 श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 राजेन्द्र कुमार हे0का0 सुबाषचन्द्र यादव का0 विजय कुमार का0 मिथिलेश पासवान म0आ0 जया द्विवेदी थाना महराजगंज आजमगढ़ ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sat Oct 14 , 2023
थाना-महराजगंजवांछित अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास– दिनांक 09.10.23 वादिनी मुकदमा थाना मेंहनगर जनद आजमगढ़ ने शिकायत किया कि अभियुक्त 1.राहुल यादव पुत्र रामाज्ञा यादव सा0 देवारा हरखपुरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादीनी के साथ शादी झांसा देकर सम्बन्ध बनाया, दहेज की मांग व दहेज न देने पर शादी ने मना […]

You May Like

advertisement