आज़मगढ़: ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 साइबर अपराधी शेखपुरा बिहार से गिरफ्तार


साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 साइबर अपराधी शेखपुरा बिहार से गिरफ्तार, 06 मोबाइल फ़ोन बरामद व् लाखों रूपये बैंक खातो में फ्रीज़
दिनांक 11-05-2022 को वादिनी विमला देवी, गोवेर्धन पुर थाना महराजगंज आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ आकर तहरीर दिया गया कि वादिनी द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिसमें रजिस्ट्रेशन फीस व् अन्य चार्ज के नाम पर लगभग 03 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी हैं। जिसकी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 07/2022 धारा 419,420 भादवि व 66 डी आई0टी0एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, एंव पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से जिला शेखपुरा व नालंदा बिहार के अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 07 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से बिहार राज्य जाने हेतु परमीशन प्राप्त कर निरीक्षक विमल प्रकाश राय, साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ के नेतृतव में टीम को रवाना किया गया था। दिनांक 21.07.2023 को प्रकाश में आये अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 02 अभियुक्तों दीपेश कुमार पुत्र नरेश महतो निवासी ग्राम अम्बारी थाना शेखुपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार व बिहारी लाल पासवान पुत्र बसंत कुमार निवासी ग्राम पांची थाना शेखुपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार आरोपी को मु0अ0सं0 07/2022 धारा 419,420 भादवि व 66 डी आई0टी0एक्ट में ट्रांजिट रिमांड लेकर मा0 न्यायलय सी.जी.ऍम. आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.
पूछ-ताछ का विवरणः-
अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त बिहारी लाल पासवान अपने भाई छोटू पासवान ग्राम पांची शेखपुर सराय बिहार के माध्यम से कोलकाता के वेबसाइट डिज़ाइनर से फर्जी वेबसाइट बनवाकर उसमे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु फर्जी नाम पतों पर लिए गए मोबाइल नंबर डाल देते है. जो भी लोग ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) लेने हेतु फर्जी वेबसाइट पर ऑनलाइन करते है उनसे रजिस्ट्रेशन फीस व् अन्य चार्ज के नाम पर दूसरो के बैंक खातो में पैसा जमा करा कर धोखाधडी करते है. गिरफ्तार अभियुक्त दीपेश कुमार जो दूसरे लोगो के बैंक खातो को खुलवाकर साइबर अपराधियों को देता है व् बैंक खातो में आये ठगी के पैसो को एटीएम से निकालता है. छोटू पासवान के माध्यम से वेबसाइट बनाने वाले इंजीनियर को ट्रेस किया ज रहा है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया की ग्राम पांची में सैकड़ो लोग इस तरह के साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
दीपेश कुमार पुत्र नरेश महतो निवासी ग्राम अम्बारी थाना शेखुपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार व्
बिहारी लाल पासवान पुत्र बसंत कुमार निवासी ग्राम पांची थाना शेखुपुर सराय जिला शेखपुरा बिहार
बरामदगी
मोबाइल फ़ोन – 06 अदद
बैंक खातो में फ्रीज – 01 लाख रूपये
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं 07/2022 धारा 419,420 भादवि व 66 डी आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1- प्रभारी निरीक्षक श्री विमल प्रकाश राय साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
2- उ०नि प्रमोद कुमार साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
3- मु०आ0 मनीष सिंह साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
5- का0 सभाजीत मौर्या साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
6- का० संजय कुमार साइबर क्राइम थाना आजमगढ़
7- महिपाल यादव – साइबर क्राइम थाना आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: 25 जरूरतमंद दिव्यांगों को राशन किट वितरण की गई पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान द्वारा,

Mon Jul 24 , 2023
सेवा सिंह पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांगों को 25 राशन किट बांटीपर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद गरीब दिब्यांगों को 25 राशन की किटे बांटी जिससे कि वह अपनी खाने पीने की व्यवस्था कर सकें lकार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी के कार्यालय 45 चन्द्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement