हत्या के प्रयास के फर्जी मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 शूटर (25-25 हजार का इनामिया) गिरफ्तार, दोनो शूटरों के ऊपर 02 दर्जन मुकदमें दर्ज, 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद


थाना- जहानागंज
हत्या के प्रयास के फर्जी मुकदमे से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 शूटर (25-25 हजार का इनामिया) गिरफ्तार, दोनो शूटरों के ऊपर 02 दर्जन मुकदमें दर्ज, 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

पूर्व की घटना- दिनांक 08.07.22 को वादी मुकदमा आशुतोष सिंह पुत्र श्रीबाल मुकुन्द सिंह ग्रा0 पो0 गम्भीरवन थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि ग्राम पंचायत द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप राम जानकी मन्दिर पर पोखरे का सुन्दरी करण का कार्य अमृत सरोवर योजना अन्तर्गत कराया जा रहा था कि उसी कार्य को देखने के लिए आज सुबह 6 बजे से मै प्रधान पति होने के कारण मन्दिर पर था । करीब 6 बजे मनरेगा मजदूर कार्य प्रारम्भ कर दिये थे ,मै वही पर था कि लगभग सुबह 9.15 पर मोटर साकिल सवार दो अज्ञात लोग पोखरे पर आये जो मुह पर गमछा बाँधे हुए थे । मोटर साइकिल से ऊतर कर मेरे तरफ आने लगे मुझसे करीब पाँच ,छः मीटर दुर से ही पिस्टल निकालकर मुझे निशानाबनाकर हमला किये संयोगबश गोली मिस कर गई मै कुछ समझ नही पाया जान बचाने के लिए भागा और हड़बडाकर पोखरे मे गिर गया इसके बाद एक व्यक्ति कट्टे से और दुसरे व्यक्ति पिस्टल से मेरे तरफ फायर करते हुए भाग निकले । मुझे पुर्ण विश्वास है कि पुरानी रंजिश व राजनैतिक प्रतिहूदिता वश मेरे गाँव के ही अजय पुत्र स्व0 राणा प्रताप सिंह दिवाकर पुत्र श्यामनरायण ,शेषनाथ सिंह पुत्र राजनेत सिंह ,गोविन्द पुत्र स्व0 अवधेश सिंह की कुटरचित साजिश व शैलेष सिंह पुत्र मारकण्डेय सिंह की मुखबीरी के तहत मेरे उपर आज पिस्टल एव कट्टे से दो अज्ञात बदमाशो द्वारा प्राणघातक हमला दिनदहाडे सार्वजनिक स्थान पर किया।वादी के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 287-22 धारा 307/120बी भादवि बनाम 1. अजय पुत्र स्व0 राणा प्रताप सिंह 2. दिवाकर पुत्र श्यामनरायण ,3. शेषनाथ सिंह पुत्र राजनेत सिंह 4. गोविन्द पुत्र स्व0 अवधेश सिंह की कुटरचित साजिश 5. शैलेष सिंह पुत्र मारकण्डेय सिंह 6. अज्ञात व्यक्ति निवासीगण गम्भीरवन थाना जहानागंज आजमगढ पंजीकृत कर विवेचना अमल मे लाकर प्रारम्भ की गयी ।

विवेचना के दौरान वादी मुकदमा का बयान व घटनास्थल के निरीक्षण व गोपनीय छानबीन व तकनीकी साक्ष्य व सीडीआर के अवलोकन से मुकदमा उपरोक्त मे पाया गया कि 1. (वादी मुकदमा) आशुतोष सिंह उर्फ सुगन्ध सिंह पुत्र बालमुकुन्द सिंह नि0 गंभीरवन थाना जहानागंज आजमगढ 2.अजीत सिंहउर्फ बुलन्द सिंह पुत्र बालमुकुन्द सिंह नि0 गंभीरवन थाना जहानागंज आजमगढ 3. विजय सिंह पुत्र स्व0 राजवहादुर सिंह नि0 भैरोहा थाना अहरौला आजमगढ 4.अशोक यादव पुत्र राजाराम यादव नि0डीगुरपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ 5.दीपचन्द निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही पुत्र सन्ता निषाद निवासी गजही थाना अहरौला आजमगढ 6.सुनील निषाद पुत्र रामकेश निषाद नि0 भवानीपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ का नाम प्रकाश मे आया, तत्पश्चात दिनांक-16.08.2022 को प्र0नि0 जहानांगज प्रमेन्द्र कुमार सिंह मय उ0नि सन्तोष कुमार मय हमराही फोर्स के उक्त मुकदमे मे प्रकाश मे आये अभियुक्तगणो मे से चार अभियुक्तो को मुखबीर के बताये हुये स्थान सुम्भी बाजार पहुचकर उपरोक्त चारो व्यक्तियो को समय करीब 10.10 बजे घेरा मारकर मौके पर ही पकड़ लिया गया । शेष दो अभियुक्त 1. दीपचन्द निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही पुत्र सन्ता निषाद साकिन गहजी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. सुनील निषाद पुत्र रामकेश निषाद साकिन बाजिदपुर थाना कप्तानागंज जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । पूर्व में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा दोनो शूटरों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मु0अ0स0 287/22 मे गोली चलाने वाले शूटरो की गिरफ्तारी हेतु लगाये गये स्वाट टीम व सर्विलांस टीम की मदद से प्रभारी निरीक्षक जहानागंज प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराहीगण द्वारा देखभाल क्षेत्र रोकथाम जूर्म, तलाश वांछित अपराधी, तलाश वाँछित अपराधी में मामूर होकर कस्बा जहानागंज में मौजूद थे कि सूचना मिली कि दो लोग एक मोटर साइकिल से भुजही रोड की तरफ से जहानागंज की तरफ आ रहे है, जो गम्भीरवन मे गोली चलाने वाले शूटर है व शातिर चोर व नकबजनी किस्म के अपराधी है, जोकि दूसरे थाना क्षेत्र के रहने वाले है और इनके पास अवैध असलहा भी रहता हैं, तत्काल कस्बा जहानागंज से प्रस्थान कर भुजही मोड़ के पास पहुंचकर भुजही की तरफ से आने वाले वाहनो को चेकिंग करने लगे कि भुजही की तऱफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये । पुलिस वालो से घिरा देखकर उपरोक्त मो0सा0 सवार दोनो व्यक्तियो में से मो0सा0 पर पीछे बैठे हुए व्यक्ति ने पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर जान मारने की नियत से एक फायर किया, पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को पीछा करते हुये मोटरसाईकिल मोड़ते समय मौके पर आवश्यक बल प्रयोग करके घेर मार भुजही मोड़ के पास आज दिनांक 19/08/22 समय प्रातः 03.10 बजे पकड़ लिया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों उपरोक्त मोटरसाइकिल से जिसका नम्बर प्लेट बदल दिये है घटना वाले दिन मोटरसाईकिल का नम्बर प्लेट निकाल दिये थे व उपरोक्त असलहे से दिनांक 08.07.22 को ग्राम गम्भीरवन में आशुतोष सिंह उर्फ सुगन्ध सिंह व अजित सिंह उर्फ बुलन्द सिंह व विजय सिंह व अशोक यादव के सहयोग व षडयंत्र से हम दोनों लोग पूर्व प्री प्लान के तहत ग्राम गम्भीरवन के पोखरे पर पहुंचकर जहां पर पहले से प्लान के मुताबिक आशुतोष सिंह उर्फ सुगन्ध सिंह मौजूद थे , जिनके ऊपर दिखावे के लिए एक फायर हम लोगो में से मैने दीपचन्द निषाद हवा में ऊपर किये थे व सुनील निषाद मोटरसाइकिल चला रहे थे, फायर करने के बाद मौके से हम दोनो लोग भाग गये थे । इस काम के लिए हम दोनों को अजित सिंह व विजय सिंह द्वारा 6000 रुपया एडवान्स के तौर पर दिया गया था, वह पैसा हम दोनो लोगो द्वारा खर्च हो चुका है अभियुक्तों से थाना क्षेत्र में विगत कई महीनों से थाना क्षेत्र में हो रही चोरी व नकबजनी की घटनाओं के बावत कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना जहानागंज क्षेत्र मे पूर्व मे चोरी नकबजनी की घटना किये है ।
पंजीकृत अभियोगः-

  1. मु0अ0सं0 287/22 धारा 182/195/120बी/418 भादवि भाद0वि0 थाना जहानागंज आजमगढ़
  2. मु0अ0सं0 346/22 धारा 420, 467, 468,471, 307, 34 भाद0वि0 थाना जहानागंज आजमगढ़
  3. मु0अ0सं0 347/22 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
  4. मु0अ0सं0 347/22 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्त (शूटर )
    1.दीपचन्द निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही पुत्र सन्ता निषाद निवासी गजही थाना अहरौला आजमगढ
    2.सुनील निषाद पुत्र रामकेश निषाद नि0 भवानीपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ
    बरामदगी –
  5. दो अदद तमन्चा .315 बोर
  6. दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
  7. एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर
  8. एक अदद मोटर साईकिल UP 50 BE 8735 चेचिस नं0 MBLHAR070JHF02305 व इंजन नं0 HA10AGJHF02108
  9. विभिन्न मुकदमे के बरामद माल मशरुका 4210/- रुपये
  10. एक अदद सैमसंग की छोटी मोबाईल
  11. एक अदद एन्ड्राईड रेडमी मोबाईल

1. अपराधिक इतिहास दीपचन्द निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही पुत्र सन्ता निषाद निवासी गजही थाना अहरौला आजमगढ
क्र0स0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
01 63/15 394/307 भादवि अहिरौला आजमगढ़
02 66/15 392/411 भादवि कप्तानगंज आजमगढ
03 106/15 3/25 आर्मस एक्ट अहिरौला आजमगढ़
04 33/16 457/380 भादवि अहिरौला आजमगढ़
05 37/16 380 भादवि अहिरौला आजमगढ़
06 53/16 457/380 भादवि अहिरौला आजमगढ़
07 233/16 110 जी अहिरौला आजमगढ़
08 287/22 182/195/120बी/418 भादवि जहानागंज आजमगढ़
09 155/22 457/380 भादवि जहानागंज आजमगढ़
10 88/22 379 भादवि जहानागंज आजमगढ़
11 236/22 379/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
12 158/22 457/380/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
13 346/22 420, 467, 468,471, 307, 34 जहानागंज आजमगढ़
14 347/22 3/25/27 आर्मस एक्ट जहानागंज आजमगढ़
15 271/22 380/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
1. अपराधिक इतिहास सुनील निषाद पुत्र रामकेश निषाद नि0 भवानीपुर थाना कप्तानगंज आजमगढ
क्र0स0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
01 287/22 182/195/120बी/418 भादवि जहानागंज आजमगढ़
02 155/22 457/380 भादवि जहानागंज आजमगढ़
03 88/22 379 भादवि जहानागंज आजमगढ़
04 236/22 379/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
05 158/22 457/380/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
06 346/22 420, 467, 468,471, 307, 34 जहानागंज आजमगढ़
07 348/22 3/25/27 आर्मस एक्ट जहानागंज आजमगढ़
08 271/22 380/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1-प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़
2- उ0नि0 सन्तोष कुमार थाना जहानागंज आजमगढ़
3- उ0नि0 ओमप्रकाश थाना जहानागंज आजमगढ़
4-हे0का0 सियाकान्त यादव थाना जहानागंज आजमगढ
5-का0 पवन सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़
6-का0 विनय यादव थाना जहानागंज आजमगढ़
7- का0 शिवम चौधरी थाना जहानागंज आजमगढ़
8- का0 शुभम सिंह थाना जहानागंज आजमगढ
9- का0 प्रवीण कुमार थाना जहानागंज आजमगढ

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Fri Aug 19 , 2022
थाना सरायमीरअवैध तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तारदिनांक 19.08.2022 को उ0नि0 आसुतोष मिश्रा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान बस्ती नहर पुलिया के पास ग्राम बस्ती से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 नफर अभि0 1. अबु तालिब पुत्र हुसैन अंसारी […]

You May Like

advertisement