घर में दीवार काटकर चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को चोरी का माल सहित किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस की सतत सक्रियता एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भुता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दीवार काटकर घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल व औजारों सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना का संक्षिप्त विवरण/परिचय रात्रि में ग्राम सिंघाई कला निवासिनी खुर्शीदा बेगम पत्नी इबरार खाँ के घर में पीछे की दीवार काटकर अभियुक्तगण घर के अंदर दाखिल हुए तथा वहाँ रखा इंजन का सामान, एक मोबाइल फोन, नकदी लगभग 11,000/- रुपये तथा सोने के टॉप्स (कान के कुण्डल) चोरी कर ले गए थे जिसके सम्बन्ध में वादिनी की सूचना पर थाना भुता पर मु0अ0सं0 501/25 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस दर्ज किया गया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के में थाना भुता पुलिस द्वारा दिनांक 15.11.2025 समय 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगीरामपुर जाने वाली नहर किनारे रास्ते से अभियुक्त 1.अनीस पुत्र शकील निवासी ग्राम सिंघाई कलां थाना भुता जनपद बरेली 2.बबलू पुत्र राजपाल निवासी ग्राम सिंघाई कलां थाना भुता जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के शेष माल की बरामदगी एवं अन्य मुकदमों में संलिप्तता की गहनता से जाँच की जा रही है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में श्री रविन्द्र कुमार प्रभारी निरीक्षक , उ0नि0 चैनूराम राणा ,उ0नि0 ऋषि मित्र,कां0 निर्भय कुमार ,कां0 गौरव कुमार ,कां0 हिमान्शु थाना भुता जनपद बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में यातायात माह नवंबर के चलते निकाली गई भव्य जागरूकता रैली

Mon Nov 17 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में यातायात माह नवंबर के चलते निकाली गई भव्य जागरूकता रैली बताते चलें यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह के द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई जागरूकता रैली इस जागरूकता रैली में लोगों को बताया गया कि अपने जीवन के साथ खिलवाड़ ना करें […]

You May Like

Breaking News

advertisement