थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 शातिर बदमाशों को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया गिरफ्तार

थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 शातिर बदमाशों को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 03 बदमाश एक बाइक पर सवार किसी घटना को कारित करने के लिए कुआ डंडा नहर पटरी की ओर से आ रहे है, जिनके पास अवैध असलाह भी है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित ग्राम कुआ डंडा नहर पटरी के पास पहुंचकर सदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग शुरु की गयी। इसी दौरान एक बाइक पर 03 व्यक्ति सवार आते नजर दिखाई दिये, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो बाइक को मोडकर भागने का प्रयास किया गया तथा अपने आप को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किये गये, जिसमें का0 1606 गौतम यादव हाथ में फायर इंजरी से घायल हुआ है। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग एक बदमाश अफताब उर्फ सैफ अली उर्फ गजनी उर्फ नसरीन पुत्र जाबिर हुसैन उर्फ शेर खान नि0 आदमपुर थाना भोजपुर, मुरादाबाद व तहरपुर डूंगरपुर थाना मैंनाठेर जनपद मुरादाबाद के पैर में दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। अभि0 अफताब उर्फ सैफ अली उपरोक्त घायल अवस्था में व उसके साथी देवेंद्र पुत्र प्रेमपाल नि0 सम्शीपुर थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया है।* इनका एक अन्य साथी अंधेरे फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। घायल अभि0 आफताब उर्फ सैफ अली व का0 गौतम को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 32 बोर व मु०अ०सं० 637/2024 धारा 310(2) बीएनएस ग्रा0 उदयपुर जसरथपुर में डकैती की घटना से संबंधित माल 02 सोने की अंगूठी व एक बाइक स्पलेन्डर प्लस बरामद हुई है।
अभि0 आफताब उर्फ सैफ अली उपरोक्त के विरुद्ध हरिद्वार में भी डकैती के अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्तों के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बदायूं के केशव नगर में निकला पदसंचलन नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षाकर किया स्वागत बढ़ाया उत्साह

Mon Oct 6 , 2025
5 अक्टूबर 2025 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। आज बदायूं में राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बदायूं के केशव नगर में पद संचलन निकाला 300 से भी अधिक स्वयं सेवकों ने पद संचालनमें भाग लिया । शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement