थाना अतरौलिया
मारपीट में वांछित 02 गिरफ्तार
दिनांक 17.03.2022 को वादी अमरजीत निषाद पुत्र स्व0 फूलचन्द्र निषाद ग्राम मंगुरगढ़ के पट्टीदार गोविन्दा पुत्र स्व लालचन्द्र निषाद, सत्ती देवी पत्नी स्व0 लाल चन्द्र, आरती व उर्मिला पुत्रीगण स्व0 लाल चन्द्र निषाद ने मिलकर वादी के चाचा मुन्नी लाल निषाद को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डन्डे से मारे पीटे जिससे सिर पर लाठी के चोट लगने से वही पर बेहोश होकर गिर पडे। बीच बचाव करने और लोगों के पहुँचने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 86/22 धारा 323/504/506/308 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः– आज दिनांक 18.03.22 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह म0का0 अल्पना शर्मा, म0 का0 नेहा सिंह व का0 उमेश कुमार के द्वारा मु0अ0सं0 86/22 धारा 323/504/506/308 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त क्रमशः गोविन्दा उर्फ गोविन्द पुत्र स्व0 लालचन्द उम्र 19 वर्ष व आरती पुत्री स्व0 लालचन्द उम्र 22 वर्ष को समय 10.30 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 86/22 धारा 323/504/506/308 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
- गोविन्दा उर्फ गोविन्द पुत्र स्व0 लालचन्द
- आरती पुत्री स्व0 लालचन्द निवासी ग्राम मंगुरगढ़ थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण – - उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव
- का0 सतेन्द्र गुप्ता
- का0 चन्द्रेश कुमार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़