आज़मगढ़: गैगेस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, गाँजा बरामद

थाना गम्भीरपुर
गैगेस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, गाँजा बरामद
दिनांक 17.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ द्वारा ग्राम मगराँवा इश्लामपुर के ताबिस पुत्र सालिम निवासी ग्राम इश्लामपुरा मगराँवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ का एक सुसंगठित नाजायज गिरोह है। इस गैंग के सक्रिय सदस्य 1- इश्तेयाक पुत्र तैयब 2- अबू फैज पुत्र मुहम्मद युनुस 3- अरमान पुत्र अल्ताफ 4- शमशीर पुत्र शाह आलम निवासीगण इश्लामपुरा मंगरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ हैं। ये शातिर किस्म के अपराधी हैं, ताबिस उपरोक्त अपने उक्त सदस्यों के साथ मिलकर सतत रूप से असामाजिक कार्यों मे संलिप्त रहता है तथा अपने सदस्यों की संख्या आवश्यकतानुसार बढ़ा घटा कर विभिन्न अपराध कारित करके अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु अपराधों को करने का अभ्यस्त अपराधी है । इनके आपराधिक कृत्य से जनता में भय व आतंक का माहौल बना हुआ है । इसके तथा इसके गैंग के सदस्यों के विरूद्ध जनता का कोई भी व्यक्ति थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखाने तथा माननीय न्यायालय में गवाही देने का साहस नही कर पाता है । थाना स्थानीय के अभिलेखो के अवलोकन से अभियुक्तगण उपरोक्त के बिरूद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 106/23 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व मु.अ.सं.107/23 धारा 307/34 भादवि बनाम ताबिस उपरोक्त आदि पंजीकृत है अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध गैगचार्ट तैयार कर श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ महोदय द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित कराकर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 313/2023 धारा 3(1) यू.पी. गैगेस्टर एक्ट पंजीकृत कराया गया है।
आज दिनांक 19.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक स्वतन्त्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुको 1- अरमान पुत्र अल्ताफ अहमद निवासी मंगरावां इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष, 2-ताबिस पुत्र सालिम निवासी मंगरावां इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष, 3- अबू फैज पुत्र यूनुस उर्फ यूसुफ निवासी मंगरावां इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष को गौरी रोड से समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा
एक अन्य वांछित अभियुक्त इश्तेयाक पुत्र तैयब निवासी ग्राम मंगरावा इश्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ इस समय मगराँवा रायपुर हरिजन बस्ती पुलिया के पास नाजायज गाँजा किसी को बेचने के लिये लेकर खड़ा है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर अभियुक्त इश्तेयाक उपरोक्त को मगराँवा रायपुर हरिजन बस्ती पुलिया से समय करीब 09.50 बजे 1 किलो 800 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक इश्तेयाक के विरुध थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 315/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता-
1- इश्तेयाक पुत्र तैयब निवासी ग्राम मंगरावा इश्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 40 वर्ष
2- अरमान पुत्र अल्ताफ अहमद निवासी मंगरावां इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
3- ताबिस पुत्र सालिम निवासी मंगरावां इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष
4- अबू फैज पुत्र यूनुस उर्फ यूसुफ निवासी मंगरावां इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-
मु.अ.स. 313/23 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
मु.अ.स. 106/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
मु.अ.स. 107/2023 धारा 307/34 भादवि थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
मु.अ.स. 108/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ बनाम ताबिस
मु.अ.स. 315/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ बनाम इश्तेयाक
बरामदगी
1 किलो 800 ग्राम नाजायज गांजा अभियुक्त इश्तेयाक के कब्जे से
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
प्र.नि. स्वतन्त्र कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
व.उ.नि. मदन कुमार गुप्ता थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. कुन्दन कुमार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. धर्मेन्द्र यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. कमलेश कुमार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. देवव्रत यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: चोरी के वाहन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार; अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद

Tue Sep 19 , 2023
थाना- फूलपुरचोरी के वाहन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार; अवैध तमन्चा व कारतूस बरामददिनांक 18-09-2023 उ0नि0 रज्जन द्विवेदी मय हमराह व उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला मय हमराह (SOG) को सूचना मिली कि चोरी की गाडी से 06 लोग अवैध असलहा कारतूस के साथ पलिया माफी पुलिया की तरफ आ रहे है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement