गौवंशीय घटनाओं पर प्रभावी अंकुश रखने संबंधी कार्यवाही में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने वाले आंवला सर्किल के 04 पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निलम्बित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा थाना आंवला अंतर्गत घटित गौकशी की घटना में घटना को रोकने में विफलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में थाना आंवला पर सम्बन्धित हल्का प्रभारी उप निरीक्षक, बीट के लिंक आरक्षी व पी०आर०वी० 0168 पर नियुक्त 02 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है:-1 ) हल्का प्रभारी उ0 नि0 राजकुमार (PNO-912640194) थाना आंवला, बरेली। 2) बीट के लिंक मुख्य आरक्षी 963 शमशेर अली, (PNO- 062140892) थाना आंवला, बरेली। 3) मुख्य आरक्षी 1135 मौ0 इमरान (PNO-06140935) PRV 0168 , 4 कां० 3653 पंकज कुमार (PNO- 212120246) PRV 0168 PRV 0168 के चालक होमगार्ड 134 आस मौहम्मद के विरूद्ध कार्यवाही के लिए बरेली के जिला कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है।
उक्त प्रकरण में गंभीर अनुशासनहीनता एवं कदाचार को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा उक्त कर्मचारीगण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय जांच आसन्न की गयी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गत दिवस देर रात युवक कमरे में छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Fri Nov 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गांव बल्लियां पश्चिमी में बुधवार देर रात एक युवक ने कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।युवक घर में अकेला […]

You May Like

advertisement