राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तर के लिए 05 बाल वैज्ञानिकों का चयन

**राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तर के लिए 05 बाल वैज्ञानिकों का चयन **

बलिया से:- विवेक कुमार पटेल क रिपोर्ट

बलिया/ माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया,बलिया के सहयोग से जिला आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का पूर्व राज्य स्तरीय आयोजन सनबीम स्कूल, अगरसण्डा,बलिया में किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनबीम स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर पर चयनित आए प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया, निर्णायक मंडल द्वारा राज्य स्तर के लिए बलिया जिले से सीनियर वर्ग से सुब्रत पांडेय और अनुराग राज सनबीम स्कूल,बलिया तथा प्रियंका यादव ए एस एम स्कूल, शुखपुरा,साथ ही जूनियर वर्ग से रंजन यादव ए एस एम स्कूल सुखपुरा और साक्षी सिंह सनबीम स्कूल, बलिया चयनित किये गए, बलिया जिले से चयनित बाल वैज्ञानिक 23 24 जनवरी 2021 को ऑनलाइन आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में बलिया जिले की तरफ से प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे,इस दौरान निर्णायक के रूप में एकेडमिक कोआर्डिनेटर डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, सचिव रजनीकांत सिंह ने सभी के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधीर कुमार सिंह, जिला समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, बलिया ने किया अंत में सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा ने सभी का आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर प्रमुख रूप में संतोष कुमार चतुर्वेदी, सबनम परवीन, विशाखा सिंह, पंकज कुमार, अविनाश कुमार पांडेय सहित सनबीम स्कूल अगरसण्डा ए एस एम स्कूल,सुखपुरा के शिक्षक,शिक्षिकायें और प्रतिभागी बाल वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया। मृतक विश्वकर्मा पासवान पुत्र वीरेंद्र पासवान के गांव पहुंच कर गांव मे किये जा रहे पुलिया उत्पीड़न का जायेजा लेने पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल

Sat Jan 9 , 2021
मृतक विश्वकर्मा पासवान पुत्र वीरेंद्र पासवान के गांव पहुंच कर गांव मे किये जा रहे पुलिया उत्पीड़न का जायेजा लेने पहुंचे बलिया से:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट बलिया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल बेयासी गांव में पहुंच कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement