उत्तराखंड:18 प्लस के लिए उत्तराखंड पहुँची 1.19 लाख वैक्सीन, लंबे समय बाद शुरू होगा टीकाकरण


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। उत्तराखंड में 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीन का संकट खत्म हो गया है। गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। वैक्सीन को सभी टीकाकरण केंद्रों के लिए बांट भी दिया गया।
लंबे समय से राज्य में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा था। वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। राज्य ने केंद्र को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। गुरुवार को जाकर ये कमी दूर हुई। अब सभी टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा।
राज्य में 45 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान पहले ही से सुचारु रूप से चल रहा है। असल दिक्क्त 18 प्लस वालों के अभियान में आ रही थी। वैक्सीनेशन के नोडल अफसर डा. कुलदीप मार्तोलिया ने बताया कि गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। इसे सभी टीकाकरण केंद्रों को भिजवा दिया गया है। ताकि टीकाकरण अभियान सामान्य हो सके। शुक्रवार(आज) से अभियान पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:ब्लैक फंगस के प्रदेश में 11 और मरीज मिले, आठ संक्रमितों की हुई मौत

Fri Jun 4 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को देहरादून और नैनीताल जिले में 11 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है, जबकि आठ मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 255 पहुंच गई है स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार […]

You May Like

advertisement