1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र में पुलिस बदमाश में हुई मुठभेड़ में 1,लाख का ईनामी शंकर कन्नौजिया,पुलिस मुठभेड़ हुआ ढेर पिकअप लूट के बाद सिर धड़ से अलग करने के बाद पुलिस कर थी तलाश, कई संगीन वारदातों में थी तलाश, STF और आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कार्बाइन, 9एमएम पिस्टल बरामद बतादे की पुरा मामला
आजमगढ़।जहानागंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर के पास तड़के हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया। आरोपी पर आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में पिकअप चालक की लूट के बाद सिर धड़ से अलग कर लाश गायब करने के प्रयास का मामला दर्ज था। पुलिस कई महीनो से इसकी तलाश कर रही थी। एसटीएफ वाराणसी इकाई को अभिसूचना संकलन के दौरान पता चला था कि लूट और हत्या के अभियोग का वांछित तथा एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी शंकर कनौजिया आजमगढ़ क्षेत्र में अपने गिरोह के साथ किसी वारदात की फिराक में है।
इस सूचना पर निरीक्षक पुनीत परिहार के नेतृत्व में दरोगा आलोक सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल चौरसिया, सुमित सिंह, राजेन्द्र पांडेय,मनोज यादव,विवेक सिंह द्वारा उसे जनपद आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र अंतर्गत गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था कि गिरफ्तारी के दौरान शंकर कनौजिया द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई, परन्तु टीम के सदस्य बाल बाल बच गए। टीम द्वारा आत्मसुरक्षा में किए गए फायर से अपराधी घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। घटनास्थल से एक कारबाईन 9 एमएम, एक पिस्टल भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ हैं।

शंकर कनौजिया द्वारा अपने गिरोह के साथ वर्ष 2011 में दोहरीघाट क्षेत्र में लूट के दौरान विंध्याचल पांडे नामक व्यक्ति की हत्या कर गला काटकर गायब कर दिया गया था। यह तभी से फरार था। फरारी के दौरान यह लगातार लूट आदि का अपराध करता रहा। उसी क्रम में वर्ष 2024 में जुलाई माह में इसके द्वारा जनपद महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर लोडर गाड़ी लूट लिया गया तथा लूट के दौरान उनकी हत्या कर धड़ से सिर गायब कर दिया गया था।
उक्त अभियोग में इसके ऊपर एक लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इसके संबंध में अन्य अपराधों का पता लगाया जा रहा है ।अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों का लिया गया बैठक

Sat Aug 23 , 2025
कोंडागांव 23 अगस्त 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं उनके नेतृत्व में नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कोण्डागांव जिले के समस्त थाना प्रभारीयों का एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन हुआ।बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, न्यायिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement