पंजाब:आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 10 परिवार

पारंपरिक पार्टियों से लोग हो चुके है दुखी-रजनीश दहिया

28 मई फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और पार्टी कार्यक्रमों में बढ़ती भागीदारी से आम आदमी पार्टी 2022 में पंजाब में नया इतिहास रचेगी। यह विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष एससी विंग फिरोजपुर और पूर्व हल्का इंचार्ज एडवोकेट रजनीश दहिया ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों से लोगों का मोहभंग हो गया है और जनता पंजाब में एक अलग विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की नीतियों से खासी प्रभावित हो रही है। देहाती हल्के के गांव ढोलेवाला में कुलगड़ी ब्लाक अध्यक्ष गुरनेक सिंह, सर्कल प्रभारी परमजीत सिंह जम्मू व डॉ. बलवंत सिंह ढोलेवाला के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों को जिलाध्यक्ष ने पार्टी का परना पहना कर
सम्मानित किया। पार्टी कार्यक्रम अनुसार हल्के के हर गांव में बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करने के तहत रजनीश दहिया ढोले वाला,मूसे वाला और अनारकली गांव पहुंचे थे। इस अवसर पर तीनों गांवों में कमेटियां गठित की गईं और गांल मूसे वाला से कुलदीप सिंह लाडी, ढोले वाला से जसबीर सिंह और अनारकली से सेवा सिंह को कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपें गए। शामिल परिवारों में जरनैल सिंह, जसवीर सिंह, दिलबाग सिंह, हरबिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, धर्म सिंह लखविंदर सिंह और जरनैल सिंह शामिल थे। रजनीश दहिया ने कहा कि पार्टी में शामिल परिवारों को पूरा सम्मान दीया
जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਡਿਸਟ੍ਰਿਕਟ ਐੱਨ ਜੀ ਓ ਕੋਆਰਡੀਨੇਸ਼ਨ ਸੋਸਾਇਟੀ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

Fri May 28 , 2021
28 ਮਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਲਾਈਫ ਸੇਵਰ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ੍ਰੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਢੀ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਮੰਗਤ ਰਾਮ ਮਾਨਕਟਾਲਾ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਐੱਨ ਜੀ ਓ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਸਿਰੋਪਾ ਭੇਟ ਕਰਕੇ ਸਨਮਾਨਤ ਕੀਤਾ ਇਥੇ ਇਹ […]

You May Like

Breaking News

advertisement