उत्तराखंड: एवलांच की चपेट में आने से वायु सेना का पर्वतारोही दल के 10 जवान लापता!

प्रभारी संपादक उत्तराखंड

साग़र मलिक

चमोली: माउंट त्रिशूल का आरोहण के दौरान एवलांच आने से वायु सेना के पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया। करीब 10 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद में स्थित त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गया है।
वायुसेना के दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में वायु सेना के पर्वतारोही आए हैं। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें करीब 10 वायु सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ, प्रतिभागियों ने उकेरे मनोहर सरकार के काम

Fri Oct 1 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 हरियाणा कला परिषद व शिक्षा विभाग द्वारा शुरु की गई चित्रकला प्रतियोगिता, एडीसी ने किया शुभारम्भ। कुरुक्षेत्र , युवाओं के कंधो पर ही एक समृद्ध समाज की जिम्मेदारी होती है, जिसे निभाते हुए युवा वर्ग न केवल समाज में व्याप्त […]

You May Like

advertisement