संयुक्त भर्ती और क्षेत्र रक्षक परीक्षा हेतु परिवहन अधिकारी पर्यवेक्षक नियुक्त, 22 केंद्रों में दो पालियों में 10 हजार 80 परीक्षार्थियों होंगे शामिल

  जांजगीर-चांपा 15 दिसंबर 2021/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 एवं क्षेत्र रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर को किया जा रहा है। परीक्षा आयोजित करने 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में परिवहन अधिकारी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर ने परिवहन अधिकारियों से कहा है कि अपने परीक्षा केंद्रों के गोपनीय सामग्री जिला कोषालय जांजगीर से प्रातः 7 बजे एवं दोपहर 12 बजे प्राप्त करें और अपने वाहन से अपने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष को सौंपें। उनका यह भी दायित्व होगा कि परीक्षा अवधि में व्यवस्था बनाए रखें।  अनुचित साधनों का उपयोग न होने पाए यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने परीक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने कहा है।  परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र अध्यक्ष के साथ गोपनीय सामग्री समन्वय केंद्र टीसीएल कॉलेज जांजगीर में जमा कर पावती प्राप्त करें। संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2021, और क्षेत्र रक्षक भर्ती परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर- 12 बजे तक और अपरान्ह 2 से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों  के नाम और नियुक्त किए गए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षकों के नाम इस प्रकार है – शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्री संतोष कश्यप जिला परियोजना अधिकारी जिला लोक शिक्षण समिति जांजगीर, शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय श्री एन.के. भारद्वाज अनु. अधि. ऋषि जांजगीर, रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलिटेक्निक जांजगीर श्री एमपी सिंह तवंर अनु.अधि.वि./यां उप संभाग क्रमांक 02 नवागढ़ जांजगीर,  शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) श्री डीएल आनंत उप अभियंता वि./यां उप संभाग क्रमांक 02 नवागढ़ जांजगीर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर श्री टीपी भावे उपसंचालक समाज कल्याण, शासकीय बहू. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर क्रमांक 2 खोखरा भांठा श्री आनंद शर्मा जिला परिवहन अधिकारी प्रभारी,  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा श्री एम एल ब्रह्माणी जिला मिशन समन्वयक, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जांजगीर श्री दिलेश्वर प्रताप सिंह सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैला-जांजगीर श्री एसएल ओग्रे पशु चिकित्सक एवं शल्यग जांजगीर, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर श्री एचएल साहू उपसंचालक रेशम, ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर श्रीपीसी लहरे सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर श्री शेखर जायसवाल सहायक उप उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर श्री सतीश शराफ कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर प्रबंध संभाग जांजगीर, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री अभिमन्यु साहू संचालक पंचायत, ज्ञान रोशनी लोक कल्याण संस्था खोखरा श्री एम आर तिग्गा उप संचालक कृषि,हरिराम गट्टानी मेंमो जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर श्री डीके साहू सहायक अभियंता क्रेडा, केशरी शिक्षण समिति खोखरा जांजगीर श्री विनय भूषण कुजूर सहायक खाद्य अधिकारी, देल्ही पब्लिक स्कूल, गांव घुटिया मड़वा प्लांट रोड चांपा श्री जितेंद्र कुमार नेताम कार्यपालन अभियंता, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय चांपा श्री के के सरल अनु. लो.नि.वे. उप संभाग चांपा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली चांपा श्री  एसएस कवंर सहायक संचालक मत्स्य विभाग कुलीपोटा, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह और लायंस अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा श्री विजय लहरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारदाना को लेकर किसी भी प्रकार का समस्या नही - श्री चन्द्राकर, श्री चन्द्राकर ने सारागांव धान उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Wed Dec 15 , 2021
जांजगीर-चांपा, 15 दिसंबर, 2021/ अध्यक्ष अपेक्स बैंक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने आज सारागांव धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री चन्द्राकर ने धान बेचने आये किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ने बताया कि धान खरीदी में बारदाने को लेकर किसी भी प्रकार की […]

You May Like

Breaking News

advertisement