फिरोजपुर, 30 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
भारतीय जनता पार्टी 4 जून को एक बार फिर देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और केन्द्र में पार्टी अपनी सरकार शत प्रतिशत बनाएगी। यह दावा पार्टी के केन्द्रीय राज्य एस.सी. फाईनैंस एवं डवल्पमैंट मंत्री राजेन्द्र नायक ने फिरोजपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान किया। नायक ने कहा कि वह पिछले तीन माह से लगातार देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में घुम रहे हैं और हर वर्ग की राय जान रहे हैं। अगर किन्हीं वर्गों को भाजपा से नाराजगी है तो इस संबंधी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अवगत करवा उनकी नाराजगी दूर की जा रही है। नायक ने दावा जताया कि 4 जून का दिन भारत के लिए विशेष होगा क्योंकि सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी मीडीया ने भी भाजपा-3 सरकार बनने का आंकलन किया है। पंजाब में किसानों में भाजपा के विरूद्ध रोष संबंधी पूछने पर नायक ने कहा कि इस समय किसान एवं मजदूर वर्ग भी जान गया है कि उनके साथ विपक्षी पार्टियां उन्हें मोहरा बना खेल रही हैं जिसका नुकसान किसानों एवं मजदूरों को है। भाजपा सरकार ने तो किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जातियों एवं अन्य सभी वर्गों की भलाई के लिए लगातार काम किया है और करती रहेगी। इस संबंधी जानने के बाद किसानों ने अपना आन्दोलन बंद कर दिया और अब पंजाब का किसान भी भाजपा के समर्थन में है। नायक ने स्पष्ट किया कि अभी विपक्षी पार्टियों के मोहरे बन कुछ किसान संगठन भाजपा प्रत्याशियों का विरोध कर रहे हैं लेकिन इसका पार्टी प्रत्याशियों को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। पार्टी के वर्कर जमीनी स्तर पर काम कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
भाजपा सोशल मीडिया सैल फिरोजपुर अर्बन प्रभारी मोहित कुमार मिक्की, जिला मुक्तसर देहाती मंडल महासचिव मनजीत कुमार नायक, पंजाब भाजपा सदस्य गणेश चावरिया ने भी दावा जताया कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 साल के दौरान किए गए ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए जनता इस बार पूरा समर्थन दे रही है और 4 जून का दिन विपक्षियों के मूंह पर बड़ा तमाचा साबित होगा। इस अवसर पर भाजपा वर्कर गतिन्द्र कमल, नव वोहरा, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज संदीप सचदेवा, को-कनवीनर जतिन शर्मा, अमित सिंगला, सुनीलजीत जंडियाल, चिराग, राजू, सोनू, भारत भूषण, रोबिन इत्यादि शामिल हुए।