सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय के कक्षा दसवीं और बारहवीं के नतीजे रहे शत-प्रतिशत

सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय के कक्षा दसवीं और बारहवीं के नतीजे रहे शत-प्रतिशत

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय के छात्रों के सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के नतीजे शानदार व शत-प्रतिशत रहे।कक्षा दसवीं के कुल विद्यार्थियों में से 3 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 12 विद्यार्थियों ने 90%से अधिक, 37 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 53 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक,81 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी श्रृंखला में कक्षा बारहवीं के कुल विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक,31 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक,64 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक,104 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक लेकर विद्यालय की गरिमा को चार चाँद लगाए। विद्यार्थियों द्वारा सीबीएसई परीक्षाओं में इतना उत्कृष्ट परिणाम देने पर विद्यालय प्रशासन ने बहुत गर्व का अनुभव किया। विद्यालय के प्रेसीडेंट श्री प्रवीन अग्रवाल ने भी छात्रों को बधाई दी और उनमें से प्रत्येक को एक विशेष संदेश दिया। प्रिंसिपल श्रीमती सुलेखा सिंह ने सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएँ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने उन छात्रों के लिए एक संदेश भी साझा किया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती सुलेखा सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह परिणाम केवल अंकों से संबंधित नहीं हैं बल्कि यह उस यात्रा का प्रतीक है जिसने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को सम्मानित किया है बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की नींव रखी है।
हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि अपने परिवारों का भी गर्व बढ़ाया है। यह परिणाम एक यात्रा के समापन का संकेत नहीं है बल्कि भविष्य की ओर एक नई दिशा की शुरुआत है। हम अपने सभी विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हैं और उनकी सफलता की कामना करते हैं।उन्होंने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को उनके महान प्रयासों के लिए बधाई भी दी।उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अपने छात्रों और शिक्षकों पर इस तरह के शानदार परिणाम देने पर वास्तव में गर्व है।यह उनकी सारी मेहनत और समर्पण का परिणाम है जो आज इस उत्कृष्ट परिणाम के रूप में रंग लाया। छात्रों ने न केवल अपने माता-पिता बल्कि स्कूल और अपने शिक्षकों को भी गौरवान्वित किया।इस दौरान विद्यालय प्रशासन से अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र का शानदार परीक्षा परिणाम

Sat May 17 , 2025
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र का शानदार परीक्षा परिणाम। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10 वीं और 12वीं कक्षाओं में सत-प्रतिशत सफलता। कुरुक्षेत्र : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए 10वीं और 12वीं कक्षाओं में सत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। […]

You May Like

advertisement