स्व. धर्मपाल गोयल की दसवी पुण्यतिथि पर 101 रक्त्दानियों ने किया रक्तदान

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 जुलाई : स्व. धर्मपाल गोयल की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने रक्त एकत्र किया। इस शिविर में 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर विधायक अशोक अरोड़ा ने स्व. धर्मपाल गोयल के सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि गोयल परिवार वर्षों से सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और सर्वसमाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गोयल परिवार सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान विश्वपाल गोयल (टिक्कू) समाज सेवा की एक मिसाल रहे हैं। आज भी उनके परिवार के सदस्य नितिन गोयल (प्रधान, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-13), मानिक गोयल, शालीन गोयल सहित पूरा परिवार सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहा है। अपने पिता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नितिन गोयल ने पुराने बस स्टैंड के निकट एक वाटर कूलर भी दान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवक द्वारा लाडवा थाने के पुलिस कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों की नहीं हुई पुष्टि : पुलिस अधीक्षक

Tue Jul 7 , 2026
मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि नहीं और ना ही युवक कैंसर से पीड़ित है।पुलिस कर्मचारियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया गया,सिर्फ मारपीट हुई। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 जुलाई : प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन ने बताया कि पुलिस स्टेशन लाडवा में एक शिकायतकर्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement