अतरौलिया आज़मगढ़:महाराजा सुहेलदेव राजभर की धूमधाम से मनाई गई 1013वीं जयंती

महाराजा सुहेलदेव राजभर की धूमधाम से मनाई गई 1013वीं जयंती

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि आज़मगढ़ जनपद के अतरौलिया क्षेत्र के दादर गांव में ग्राम वासियों द्वारा बहुत ही धूमधाम से महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1013वी जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक बृजभान राजभर और पवन राजभर रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ संग्राम यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रधान शैलेश मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन हरिगगन राजभर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संग्राम यादव ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव राजभर बहुत ही पराक्रमी राजा थे। उन्होंने अपने देश पर हमला करने वाले लोगो को मार भगाया था। डॉ संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा ने ओमप्रकाश राजभर को धोखा देकर राजभर समाज को ठगने का काम किया है और सपा ने ओमप्रकाश राजभर के मांगो को मानकर उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने आगे बताया कि इस बार राजभर समाज काफी आक्रोशित है और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महाप्रधान शैलेश उर्फ बंटी ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय, पूर्व महाप्रधान चन्द्रजीत यादव, राम नवमी राजभर जिलाध्यक्ष सुभासपा, रामायण राजभर विधानसभा अध्यक्ष, अशोक राजभर कोयलसा ब्लॉक अध्यक्ष सुभासपा, ताड़केश्वर राजभर ब्लॉक अध्यक्ष अतरौलिया सुभासपा, रामचेत राजभर, चंद्रदेव राजभर, सन्तोष राजभर,रिंकू राजभर, रामप्रसाद राजभर,रामु,सुदीप,आशीष,आकाश,विनय,विनोद,सौरभ,सचिन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:पुष्टाहार वितरण में धांधली

Sat Feb 5 , 2022
पुष्टाहार वितरण में धांधली विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड नंबर 1 मोहल्ला अंबेडकर नगर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेमलता द्वारा पुष्टाहार वितरण में भयंकर धांधली की शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुष्टाहार धात्तिरी महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चे, 5 […]

You May Like

advertisement