जयराम पॉलिटेक्निक की 11 छात्राओं का कैम्पस प्लेसमेंट में हुआ चयन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

चयनित छात्राओं को मौके पर सौंपा गया चयन पत्र।

कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर :- देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित सेठ हरबक्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक लौहार माजरा में सभी शाखाओं की छात्राओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस में अरिहंत स्पीनिंग मिल्स मलेरकोटला (पंजाब) के अधिकारियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव में पॉलिटेक्निक की अंतिम वर्ष की छात्राओं तथा पास आउट छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। छात्राओं का मूल्यांकन टेस्ट हुआ। टेस्ट में उत्तीर्ण छात्राओं का कम्पनी के अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। इस में पॉलिटेक्निक की 11 छात्राओं का चयन हुआ। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस. एन. गुप्ता ने सफल प्लेसमेंट के लिए कम्पनी के एच. आर. मैनेजर राजेश भारद्वाज तथा टीम के अन्य आधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जयराम पॉलिटेक्निक की प्रिंसीपल मनप्रीत ने जानकारी देते हुए बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने सफल छात्राओं के लिए शुभाशीर्वाद एवं शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं।
जयराम पॉलिटेक्निक में सफल छात्राओं को चयन पत्र सौंपते हुए कम्पनी के अधिकारी। जयराम पॉलिटेक्निक में सफल छात्राओं के साथ कम्पनी के अधिकारी एवं कालेज स्टाफ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षित कन्या पूरे समाज को शिक्षित कर सकती है : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

Wed Sep 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 – 91877 ग्रामीण क्षेत्रों में कन्याओं को शिक्षित करने का संकल्प। कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर :- जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी अपने पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement