सावन महीने में सिद्ध शक्तिपीठो के दर्शन हेतु 116वीं बस यात्रा हुई रवाना

सावन महीने में सिद्ध शक्तिपीठो के दर्शन हेतु 116वीं बस यात्रा हुई रवाना

मां चिंतपूर्णी दरबार,मां ज्वाला देवी मंदिर, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, प्राचिन शिव मन्दिर शिव वाड़ी के दर्शन करवाए जाते है

फिरोजपुर 22 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

फिरोजपुर शहर कांशी नगरी मोदी मिल रोड से भगवती मां की अपार कृपा से 116वीं यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सावन महीने में मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बस की रवानगी की रसम गांव रखड़ी से बड़े भाई समाजसेवी श्री अमरिंदर मोनू जी द्वारा अपनी धर्मपत्नी सहित अदा की गई।माता रानी इन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। यह बस कांशी नगरी से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और पिछले 10 सालों से यह सेवा निभा रही है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना हर सम्भव योगदान दिया जाता है। जिसमें सोसायटी द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में मरीजों के लिए रात्रि गर्म दूध की सेवा चलाई जा रही है और मां अन्नपूर्णा रसोई 10रू भोजन थाली मंदिर बाबा धनीराम डेरा मैगिजिनी गेट स्थित चल रही है। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, मणी पुरी,जशनदीप मोंटी शर्मा,शुभ झांजी विकी हांडा आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीरहरण को देख कर, दरबारी सब मौन ,प्रश्न करे अँधराज पर, विदुर बने वो कौन

Sun Jul 23 , 2023
(मणिपुर चीरहरण विशेष)चीरहरण को देख कर, दरबारी सब मौन ,प्रश्न करे अँधराज पर, विदुर बने वो कौन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मणिपुर चीरहरण पर विशेष : प्रियंका सौरभ। हिसार : यहां बात सिर्फ आरोप-प्रत्‍यारोपों की नहीं है। सवाल सिस्‍टम के बड़े फेलियर का है। क्‍या […]

You May Like

Breaking News

advertisement