पर्यावरण संतुलन के लिए राइज़िंग चाइल्ड स्कूल में 1175 पौधे वितरित

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

पर्यावरण संतुलन के लिए राइज़िंग चाइल्ड स्कूल में 1175 पौधे वितरित

सरकार के द्वारा चलाये जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रायबरेली शहर के प्रभुटाउन स्थित राइज़िंग चाइल्ड स्कूल में बच्चों और शिक्षिकाओं को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। पौधा वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उनकी पत्नी सरोज लता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाजसेवी आशीष प्रताप सिंह और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जयराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए हर नागरिक को अपने जीवन काल में कम से कम ग्यारह पौधे लगाने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए। मुख्य अतिथि सरोज लता सिंह ने कहा प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे हम सभी लोगों को मिलकर के पूरा करना है। इस अवसर पर विद्यालय के ग्यारह सौ बच्चों और सभी शिक्षिकाओं को पौधे वितरित किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जयराम वर्मा को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिफ़ा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्रनाथ हरि सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

Mon Jul 14 , 2025
राजपूतरिपोर्टर विपिन राजपूत आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही सब्जी के बाजार में सब्जियां के बजाय परोसीजा रही थी कच्ची शराब लेकिन तभी पहुंच गई यहां की टीम पूर जनपद- रायबरेली /अवैध मद्य निष्कर्षण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिला आबकारी अधिकारी के […]

You May Like

advertisement