सिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी दर्शनों हेतु 118वीं बस यात्रा हुई रवाना

सिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी दर्शनों हेतु 118वीं बस यात्रा हुई रवाना

फिरोजपुर 24 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर शहर से भगवती मां की अपार कृपा से 118वीं यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बस की रवानगी की रसम बड़े भाई श्री मनोज कुमार जी (वान बाज़ार वालो)द्वारा अदा की गई। माता रानी इन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। यह बस कांशी नगरी से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और पिछले 10 सालों से यह सेवा निभा रही है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता है। जिसमें सोसायटी द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में मरीजों के लिए रात्रि गर्म दूध की सेवा चलाई जा रही है और मां अन्नपूर्णा रसोई (₹10 भोजन थाली) निरंतर जारी है। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, मणी पुरी,जशनदीप मोंटी शर्मा,शुभ झांजी विकी हांडा आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा नेत्री आशा शुक्ला ने नारी शक्ति वंदना अधिनियम को सराहनीय कदम बताया,

Sun Sep 24 , 2023
वी वी न्यूज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी गई है भाजपा नेत्री आशा शुक्ला ने नए भारत के सक्षम नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी […]

You May Like

Breaking News

advertisement