प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

उतर बस्तर कांकेर 07 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपए के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। सरोना तहसील के ग्राम सारण्डा निवासी 55 वर्षीय हिराराम भास्कर की गड्ढा में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती चैतीबाई के लिए चार लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सरोना तहसील के ग्राम बासनवाही की 62 वर्षीय कोमल नेताम की नाली में डूबकर मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती मानबाई हेतु चार लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम मोदे निवासी 50 वर्षीय श्रीमती देवकीबाई कोरेटी की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित प्रभुराम के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘बस्तर राइजिंग’ अभियान 08 अक्टूबर से होगा प्रारंभ

Tue Oct 7 , 2025
बस्तर की प्रतिभा, संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच उतर बस्तर कांकेर 07 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग, बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 08 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने […]

You May Like

Breaking News

advertisement