उतराखंड: लोकतंत्र के इस महापर्व पर 120 साल की मरियम ने किया मतदान!

रुड़कीः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान के प्रति मतदाताओं में खासा जोश दिख रहा है। बात करें शिक्षानगरी रुड़की की तो यहां युवा हों या बुजुर्ग सभी में मतदान करने को लेकर भारी उत्साह है। सुबह से ही लोगों की भीड़ पोलिंग बूथों में जमा है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। रुड़की में 120 साल की बुजुर्ग महिला मरियम ने वोट डाला है।

रुड़की की रामपुर गांव निवासी 120 वर्षीय बुजुर्ग मरियम ने भी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया और मतदान किया। हालांकि, बुजुर्ग महिला मरियम चलने-फिरने में असमर्थ है। इस कारण उनके पोते गोद में उठाकर उन्हें पोलिंग बूथ तक लाए।

वृद्ध महिला का कहना है कि वह एक विकास करने वाला प्रत्याशी चाहती हैं। पिछले कई सालों से देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। उनको प्रदेश में ऐसी सरकार चाहिए जो बेरोजगारी और महंगाई पर अंकुश लगा सके।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:आखिर मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का विरोध क्यों? क्यों जनपद में चुनाव में भाजपा को नहीं मिलती है सफलता

Mon Feb 14 , 2022
आखिर मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का विरोध क्यों? क्यों जनपद में चुनाव में भाजपा को नहीं मिलती है सफलता। विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि आजमगढ़ जनपद की 10 विधानसभा सीटों में से एक मात्र सीट पर वैश्य समाज के प्रत्याशी अरविंद जायसवाल का आजमगढ़ जनपद […]

You May Like

advertisement