महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के 29 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 127 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के 29 वें छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 127 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सब को मिले शिक्षा के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र के युवाओं की संस्था मैसी बन रही है पूरे प्रदेश के लिए मिसाल।
शिक्षा सबका अधिकार एवं सम्मान के प्रमुख लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है मैसी संस्था।

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना का 29 वां छात्रवृत्ति वितरण समारोह शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर प्रोत्साहित करने के लिए कुरुक्षेत्र के विद्या भारती सभागार, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में 16 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल मुख्यातिथि होंगे। जबकि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
मैसी के प्रधान विनय गुप्ता ने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 127 गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्तियां वितरित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के युवाओं द्वारा गठित संस्था पिछले करीब 12 वर्षों से शिक्षा सबका अधिकार एवं सम्मान के प्रमुख लक्ष्य को लेकर आज पूरे राज्य के लिए मिसाल बन रही है। थोड़े से संसाधनों के साथ कुरुक्षेत्र के युवाओं ने महाराजा अग्रसेन के समाजवाद के आदर्शों का अनुसरण करते हुए 12 साल पहले महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के नाम से गठन किया था। इस संस्था के गठन के समय युवाओं का प्रमुख उद्देश्य था कि समाज के निर्धन एवं असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से किसी भी कारण से वंचित न रहने देना।
इस संस्था के गठन के समय युवाओं ने इस निर्णय के साथ निर्धन एवं असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए सहयोग करने की योजना बनाई कि बच्चों तथा उनके परिवारों में सहयोग लेते समय किसी प्रकार की हीन भावना नहीं होनी चाहिए। साथ ही इन बच्चों को सहयोग देने वालों में भी अभिमान की भावना नहीं होनी चाहिए। इस मकसद में पिछले दस सालों में यह संस्था पूरे प्रदेश में मिसाल बनी है और आज अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) के कार्यों का अनुसरण करने लगी है। इस संस्था के गठन में सामाजिक कार्यकर्ताओं केवल कृष्ण गोयल, राजेश सिंगला, मुनीष मित्तल, जंग बहादुर सिंगला, प्रमोद बंसल, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, जवाहर गोयल, संजीव गर्ग व विनय गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।
आज इस संस्था में जंग बहादुर सिंगला संरक्षक एवं राजेश सिंगला मुख्य व्यवस्थापक हैं। जबकि विनय गुप्ता अध्यक्ष व कपिल मित्तल महासचिव हैं। इस के इलावा संस्था के 21 कार्यकारिणी सदस्य हैं।
मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला ने बताया कि जिस समय यह संस्था गठित की थी उस समय उनके सहयोगी युवाओं के मन में केवल समाज के 15-20 बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करने की थी। लेकिन जिला प्रशासन के सहयोग से संस्था के सदस्य कुरुक्षेत्र के स्कूलों में गए तो स्थिति देखकर हैरान हुए कि बहुत से प्रतिभावान बच्चे आर्थिक अभाव के कारण आगे पढ़ नहीं पा रहे हैं। तब इस संस्था को सक्रिय भूमिका के लिए निर्णय लिया गया। इस संस्था ने शुरू से ही लक्ष्य रखा कि शिक्षा सबका अधिकार एवं सम्मान हो। सिंगला ने बताया कि मैसी के सदस्यों का मानना है कि शिक्षा के लिए सहयोग करना दान नहीं है बल्कि यह एक सम्मान देना है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि अच्छे परिवार, अच्छे गांव और अच्छे देश के निर्माण के लिए समाज के लोग आगे आएं। इस कार्य के लिए उन्होंने समाज के ऐसे लोगों को ढूंढा गया जो एक या दो बच्चों को शिक्षित करने का सामर्थ्य रखते हों। संस्था के माध्यम से तब तक पूरा ध्यान रखा जाता है कि जब तक बच्चे अपनी शिक्षा पूर्ण कर रोजगार प्राप्त नहीं कर लेते हैं। सिंगला ने संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यों के आंकड़ों के बारे में बताया कि संस्था पिछले 12 सालों से प्रतिवर्ष करीब दो सौ बच्चों की शिक्षा के लिए हर तरह से माध्यम बनती है और आज समाज के हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर समाज में प्रतिष्ठित पद एवं स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
मैसी के प्रयास से उदित नाम का बच्चा आज 25 लाख के पैकेज पर सर्विस कर रहा है। इसी प्रकार लोगों के घरों में बर्तन मांज कर परिवार चलाने वाली माँ का बच्चा संस्था के प्रयासों से शिक्षित होकर 12 लाख का पैकेज ले रहा है। इसी प्रकार कई बच्चे प्रशासनिक पदों पर पहुंचे तो कई ने बैंकों में नौकरी हासिल की। संस्था द्वारा बच्चों को शिक्षा के लिए केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं किया जाता है बल्कि बच्चों की शिक्षा के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर रहते हैं।
सिंगला ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य आज यहीं तक सीमित नहीं है। संस्था द्वारा साल में दो बार कैरियर वर्कशॉप आयोजित की जाती है। इस वर्कशाप में देश के प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं को रोजगार तथा जीवन में भविष्य बनाने के लिए मार्गदर्शन किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था के प्रयासों से आज समाज के स्लम एरिया में रहने वाले, रेहड़ी लगाने वाले तथा दिहाड़ीदार मजदूरों के हजारों बच्चे संस्था के प्रयासों से शिक्षित हो चुके हैं।
सिंगला ने बताया कि संस्था द्वारा गरीब एवं असहाय परिवारों की लड़कियों की शादी में हर तरह से सहयोग करने के कार्य के साथ लोगों स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए कुरुक्षेत्र के एल एन जे पी हॉस्पिटल व थर्ड गेट सहित सात जगह वाटर प्योरिफायर तथा वाटर कूलर स्थापित किये गए। सिंगला ने कहा कि संस्था के सदस्यों को इस बात का संतोष है कि इनके प्रयास सही दिशा में सार्थक हो रहे हैं।
महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान विनय गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन की नवमी पर भगवान शिव की हुई स्तुति एवं अभिषेक

Wed Jul 12 , 2023
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन की नवमी पर भगवान शिव की हुई स्तुति एवं अभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान शिव का ध्यान, पूजन, भजन, अभिषेक व दर्शन करना अत्यंत पुण्यकारी : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा […]

You May Like

advertisement