निट कुरूक्षेत्र में 72 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से आयोजित, 13 कर्मचारी सम्मानित।

निट कुरूक्षेत्र में 72 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से आयोजित, 13 कर्मचारी सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

मंच का कुशल संचालन संस्थान के प्रो. पी सी तिवारी द्वारा किया गया।

कुरुक्षेत्र – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( एनआईटी ) कुरुक्षेत्र में 72 वाँ गणतंत्र दिवस अत्यन्त हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया व समारोह के मुख्यातिथि के रूप में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए 26 जनवरी के इस दिन को गौरवशाली और महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने बताया कि इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे भारत देश को अपना संङ्क्षवधान मिला था और हमारा देश एक स्वायत प्रजातान्त्रिक देश बन गया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस एक पर्व होने के साथ-साथ गौरव और सम्मान का भी दिन है। साथ ही उन्होंने इस दिन को सभी महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन बताया। इसके पश्चात उन्होंने कोविड-19 जैसी महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के अधिकांश संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा जिसका प्रभाव 1.3-1.5 बिलियन छात्रों पर सीधे व परोक्ष रूप से पड़ा, हालांकि, शिक्षण के ऑनलाइन मोड के माध्यम से शिक्षा की निरंतरता को सुविधाजनक बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों ने इन चुनौतियों को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीनों से बंद शिक्षण संस्थान अब धीरे-धीरे खुल रहे है और उन चुनौतियों का सामना करते हुए हम जीत हासिल कर रहे है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संस्थान के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यो की सराहना भी की।
इसके पश्चात संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों मोहम्मद अफरोज, सुषमा रानी, शशी बाला, संजय मैहता, मुनीश भासीन, सीमा शर्मा, केवल सिंह, आनंद कुमार, राकेश शर्मा, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, जसविन्द्र सिंह, जागीर सिंह को संस्थान के निदेशक डा. सतीश कुमार द्वारा नगद पुरस्कार व मैरिट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का कुशल संचालन संस्थान के प्रो. पी.सी. तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीन ( योजना व विकास ) प्रो. अखिलेश स्वरूप, डीन ( शिक्षक कल्याण ) प्रो. डा.एस. एम. गुप्ता, डीन ( छात्र कल्याण ) प्रो. राजेन्द्र कुमार, डीन ( शोध व परामर्श ) प्रो. महेश पाल, डीन ( औद्योगिक व अंतर्राष्ट्रीय सम्बंध ) प्रो. पंकज चांदना, प्रो. सतहंस, खेलकूद-विभाग अध्यक्ष प्रो. अश्वनी कुमार, प्रो. डी.पी. सिंह, प्रो. अरूण गोयल, रजिस्ट्रार इंचार्ज जी.आर. सामन्तरे, डॉ. रविन्द्र कुमार अन्य शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारीगण, अधिकारीगण व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ध्वजारोहण करते हुए।
समारोह में संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार।
गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए संस्थान के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस पर किसानों की आड़ में उपद्रव करने वालों पर सरकार करे राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज : जसवंत सिंह।

Wed Jan 27 , 2021
गणतंत्र दिवस पर किसानों की आड़ में उपद्रव करने वालों पर सरकार करे राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज : जसवंत सिंह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 हिसार :- जब हमारे भारतवासी हमारे राष्ट्रीय पर्व 72 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहे थे तो देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement