कुरुक्षेत्र में एक ही दिन में रिकवर हुए कोरोना के 13 मरीज

जिले में एक्टिव है अब सिर्फ 21 मरीज, अब तक 21692 मरीज ठीक होकर जा चुके है घर: डॉ. अनुपमा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 9 जुलाई :- डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में निरंतर बढ़ौतरी हो रही है। शुक्रवार को एक ही दिन में 13 कोरोना पाजिटिव मरीज रिकवर हुए है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 21 रह गई है और अब तक 3 लाख 96 हजार 705 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.31 फीसदी पर पहुंच गया है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 419321 में से 396705 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 967 सैम्पलों की रिपोर्ट में से केवल 1 व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है और अब तक 22066 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कोरोना का ग्राफ सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में एक ही दिन में 13 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अब तक 21692 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 353 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 21 एक्टीव केस है। इस समय 11 लोग घर में आईसोलेट है और 10 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.31 पर पहुंच गया है और पॉजिटीव रेट 5.27 है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਮਹਿਤਾ ਵਿਚ ਪਿੰਡ ਅਲਫੂੂਕੇ ਤੋਂ ਦਰਜਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਿ਼ਰਕਤ

Fri Jul 9 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ,9 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਲੰੰਮੇ ਸਮੇਂਂ ਤੋਂਂ ਧਾਰਮਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਕ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਅ ਰਹੀ ਸਿੱੱਖ ਪੰਥ ਦੀ ਜੁਝਾਰੂ ਜਥੇਬੰੰਦੀ ਸਿੱਖ ਸਟੂਡੈਂਟਸ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨਨ ਮਹਿਤਾ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਸੰਦ ਬਣ ਚੁੱੱਕੀ ਹੈ, ਇਸ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦਾ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਹੋ ਰਿਹਾ ਜਥੇਬੰਦਕ ਪਸਾਰ ਕਤਾਰ ਤੋਂ ਕਾਫਲਾ ਬਣਦਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement