पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन में मोगा आर्चरी एकैडमी के 13 खिलाड़ियों ने लहराया परचम

पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन में मोगा आर्चरी एकैडमी के 13 खिलाड़ियों ने लहराया परचम

मोगा 11 मार्च (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) –

पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन पंजाब मोगा की ओर से 26 से 28 फरवरी को पहली बार पंजाब में राष्ट्रीय स्तर पर 10 वीं इंडोर फील्ड आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन अमृतसर में किया गया। जानकारी देते हुए पंजाब प्रधान सोनू वाहिद ने बताया की इस मुकाबले में पूरे भारत से 300 से ज्यादा लड़कों व लड़कियों ने तीर अंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया तथा मैडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 13 राज्यों के तीरन्दाजों ने विभिन्न वर्गों अंडर-10, 14, 17, 19 में अलग-अलग ईवेंटें में भाग लेकर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पंजाब से लगभग 79 तिरंदाजो ने हिस्सा लिया व कुल 105 मेडल जिसमें 33 गोल्ड 37 सिल्वर और 35 ब्रोंज हासिल किए और पंजाब ने ओवर आल दूसरा स्थान हासिल किया। जिसमें मोगा आर्चरी एकैडमी से 13 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें अंडर-14 की लड़कों की टीम में अभिषेक कंबोज, हरसिमरन सिंह सिद्धू ने दूसरा स्थान, अंडर-14 के आज्ञापाल, फूलराज, जसकरण, समरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान, जसकर सिंह, समरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान, कपाउंड सीनियर पुरुष वर्ग में गुरप्रीत सिंह की टीम ने तीसरा स्थान, अंडर-14 लड़कियों की टीम में रिया कुमारी व व्यक्तिगत पांच सिल्वर मैडल जीते तथा अंडर -17 वरदान कौर ने इंडियन राउंड गर्ल्स में टीम गोल्ड जीतकर मोगा आर्चरी एकैडमी का नाम पूरे मोगा व पंजाब में रोशन कर दिया। इस उपलक्ष्य का श्रेय पंजाब प्रधान सोनू वाहिद वाइस प्रधान दीपक कौड़ा और आर्चरी कोच धर्मेन्द्र सिंह संधू व सचिव गगन कुमार पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन पंजाब को जाता है। इसके अलवा मोगा आर्चरी एकैडमी के सहयोगी सदस्य तीर्थ राम अवतार सिंह लीला डे राजेंद्र कुमार मौका प्रधान हरमन सिंह गिल धर्मेंद्र सिंह सोनिया गोयल मोनू प्रॉपर्टी डीलर राकेश सितारा पार्षद मनजीत सिंह धम्मू पार्षद देवेंद्र सिंह तिवाडी पार्षद मतवाल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की व मैडल हासिल करने पर बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोधाम में महांशिव रात्रि पर्व मनाया : श्रद्धा उत्साह से

Thu Mar 11 , 2021
गोधाम में महांशिव रात्रि पर्व मनाया : श्रद्धा उत्साह से मोगा: [प्रेम शर्मा ब्यूरो चीफ] := मोगा :11मार्च महांशिव रात्रि पर्व बहोना मेहरों रोड स्थित श्री कृष्ण गोधाम में श्रद्धा व उत्साह से शिवलिंग की पूजा अर्चना करने समेत भगवान शिव का गुणगान किया गया। भारतीय जाग्रति मंच द्वारा संचालित […]

You May Like

advertisement