Uncategorized

141वी मासिक बस यात्रा मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी शिवबाड़ी मंदिर के दर्शन हेतु हुई रवाना

पिछले 11वर्षों से निरंतर प्रयास जारी है अधिक से अधिक लोगों को करवाई जाए धार्मिक यात्रा

(पंजाब) फिरोजपुर 24 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

एक प्रयास वेल्फेयर सोसाइटी रजि द्वारा माता रानी की अपार कृपा से 141वीं बस यात्रा एक बार फिर मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, शिवबाड़ी श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मुबारकपुर एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम आदरणीय प्रोफेसर श्री त्रिलोक जिंदल जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। एनजीओ एक प्रयास टीम द्वारा इस बस यात्रा को 11 वर्षों से यह बस कांशी नगरी मनजीत पैलेस मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है, उन्होंने बताया कि एक प्रयास समिति का निरंतर यही प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक यात्रा के लिए ले जाया जा सके जिन यात्रियों में जाने के लिए श्रद्धा भाव है लेकिन सामर्थ्य नहीं है उन्हें भी यात्रा के लिए प्रेरित किया जाए इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता हैं। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,मोंटी शर्मा,धीरज,ऋतिक,भूपिंदर सिंह, शुभम ,जिमी,आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel