साईं बाबा की मूर्ति का 14 वॉ वार्षिक स्थापना दिवस धूम धाम से संपन्न : डॉ. मिश्रा

साईं बाबा की मूर्ति का 14 वॉ वार्षिक स्थापना दिवस धूम धाम से संपन्न : डॉ. मिश्रा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मदिर पिपली के पीठाधीश और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य व वास्तु महर्षि डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि साईं बाबा की मूर्ति स्थापना 9 जून 2011 को हुई थी। इसलिए साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 14 वॉ वार्षिक महोत्सव 9 जून 2025 को भक्ति भावना से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सोमवार को प्रातः 10 बजे यज्ञ,आरती और भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के प्रांगण में आयोजित
हुआ।
सायंकाल 4 बजे से आयोजित साईं संध्या में कुरुक्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक बब्बू चावला और ग्रुप ने साईं बाबा की भेंटे शिर्ड़ी वाले साईं बाबा, मेरे घर के सामने साईं तेरा मंदिर बन जाए, एक फकीरा आया शिरडी गाँव में आदि गाई और भक्तों ने साईं रंग में उमंग उत्साह से रास नृत्य किया। साईं भक्तों ने जलपान और शर्बत की छबील हेतु जनमानस हेतु लगाई।
साईं बाबा की आरती के पश्चात् साईं बाबा का प्रसाद भक्तों ने लिया। मां दुर्गा और भगवान के समस्त श्रद्धालु अपने मित्र और परिवार सहित सादर आमंत्रित हुए I
पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचारण द्वारा पूजन और अर्चना समाज सेवी केवल कृष्ण छाबड़ा, दर्शना छाबड़ा व पवन छाबड़ा के परिवार द्वारा करवाई गई। श्री दुर्गा देवी मन्दिर की ओर से पीठाधीश डॉ. मिश्रा ने पंचकूला से आए पूज्यनीय पिता जी, गायक बब्बू चावला , केवल कृष्ण छाबड़ा और दर्शना छाबड़ा जी को समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया द्वारा रचित श्रीमद भगवद गीता और वात्सल्य प्रज्ञा पुस्तक और साईं बाबा के प्रसाद द्वारा सम्मानित किया।
इस शुभ अवसर पर नगर परिषद पार्षद पंकज खन्ना, नरेश बंसल फौजी, भक्त सुशील तलवाड़, सुमित गुप्ता, अनिल गोयल, अंकित बंसल, सन्नी बंसल, योगेश , राजकुमार ग्रोवर, गीता ग्रोवर, मोहित बंसल, सुमित्रा पाहवा, अनु पाहवा, निशा अरोड़ा, पूजा तलवाड़ आदि उपस्तिथ रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आप सोफे पर बैठिए… पोंछा मोबाइल फोन के इशारे पर लगेगा

Wed Jun 11 , 2025
आप सोफे पर बैठिए… पोंछा मोबाइल फोन के इशारे पर लगेगा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के बीवॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थियों ने महज आठ हजार की लागत से तैयार की आधुनिक मशीन।कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने दी बधाई, कहा नवाचार करने वालों को मिलेगी हर […]

You May Like

Breaking News

advertisement