श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के 15 विद्यार्थियों का सपना हुआ साकार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के 15 विद्यार्थियों का सपना हुआ साकार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने से पहले मिल गया जॉब ऑफर लैटर।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के 15 विद्यार्थियों को डिग्री हाथ में आने से पहले जॉब ऑफर लैटर मिल गया है। बी वॉक रोबोटिक्स के आठ और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के सात विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिली है। विद्यार्थी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने प्लेसमेंट होने पर विद्यार्थियों को बधाई दी है।
बी वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थियों दीपांशु, सागर, सुमित, विनोद, रोहित, आकाश, वृंदा और भूमिका को टी आर सॉल्यूशंस, निर्माण लैब और टेट्राहेड्रोन ने प्लेस किया है, जबकि डी वॉक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थी प्रयाग, अमित, प्रवेश, आनंद, सोनू, ब्रिज भूषण और मनीष को केनेस टेक्नोलॉजी कंपनी ने जॉब ऑफर लैटर दिया है।
डीन कॉर्पोरेट रिलेशन्स एंड इंगेजमेंट प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ने प्लेसमेंट पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि डी वॉक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के सभी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल चुका है। सौ प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए उन्होंने डिप्टी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया को बधाई दी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया ने बताया कि इंडस्ट्री में स्किल्ड युवाओं की बहुत आवश्यकता है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल है।
जॉब ऑफर लैटर दिखा कर प्रसन्नता व्यक्त करते विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदू नव वर्ष चेतना भव्य महोत्सव पर निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा

Tue Mar 25 , 2025
हिंदू नव वर्ष चेतना भव्य महोत्सव पर निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा आजमगढ़।भारतीय नव वर्ष महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल यात्रा। हिंदू नववर्ष चेतना समिति आर्यगढ़ के तत्वधान में हिंदू नववर्ष को उत्सवपूर्वक मानने के लिए तीन चरणों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके क्रम में मंगलवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement