150वीं बस यात्रा दो दिवसीय धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु हुई रवाना:रवी भारद्वाज

  भगवती मां की अपार कृपा से गर्मियों की स्कूल की छुट्टियों में इस बार 150वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो दिवसीय धार्मिक स्थलों शक्ति पीठ मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी , मां बगलामुखी बनखेड़ी, मंदिर श्री फूलों वाले बाबा जी, प्राचीन शिव मंदिर शिवबाड़ी इत्यादि रमणीक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम युवा समाजसेवी विपुल नारंग  द्वारा अपने मित्र बंधुओं सहित निभाई गई। 

   इस मौके पर पंडित जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके बस को रवाना किया गया। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। 
        सरबजीत शर्मा ने बताया कि यह बस कांशी नगरी, मनजीत पैलेस, मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए चाय नाश्ता सहित भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है। जून महीने की 151वीं बस यात्रा इसी महीने के आखिरी हफ्ते को जाएगी।

  इस अवसर पर

अनिल,मानव नरूला चेतन गुप्ता सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,हर्ष , भूपिंदर सिंह हैप्पी बजाज आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस टैंकर चालक को बेरहमी से पीटने का पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

Mon Jun 8 , 2026
आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रपानपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों पर एक गैस टैंकर चालक के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने, उसका हाथ तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ड्राइवर संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा; आंदोलन की चेतावनी देते हुए सोमवार को पीड़ित चालक रामप्रवेश […]

You May Like

advertisement