प्री बी.एड एवं प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त परीक्षा में 15,500 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा, 09 जून 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 12 जून को आयोजित होने वाली प्री बी.एड एवं प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु जिले के परीक्षा केंद्रों में 26 परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 26 केन्द्र बनाये गये हैं। प्रवेश परीक्षा प्री बी.एड में 9593 एवं प्री डी.एल.एड में 5907 कुल 15,500 परीक्षार्थी शामिल होंगें।
परीक्षा के लिए शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलिटेक्निक, शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 1, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोखरा, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैला, ज्ञान ज्योति उमावि, ज्ञान रोशनी लोक कल्याण संस्था खोखरा, केशरी शिक्षण समिति खोखरा, विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उमावि बनारी, शासकीय उमावि तिलई, शासकीय उमावि धुरकोट, जिज्ञासा उमावि जांजगीर, हरीराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उमावि चांपा, शासकीय उमावि बरपाली चांपा, शासकीय बालक उमावि चांपा, लायंस इंग्लिश उमावि चांपा, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डभरा में पंजीयन शिविर एवं प्लेसमेंट कैंप 10 जून को

Thu Jun 9 , 2022
जांजगीर-चांपा 09 जून 2022/ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 जून को सुबह 11 बजे से शासकीय आई.टी.आई डभरा में किया जा रहा है।     जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा ग्रामीण अभिकर्ता एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement