साईं बाबा मूर्ति स्थापना का 15 वॉ वार्षिक महोत्सव साईं संध्या से मनाया गया : आचार्य डॉ. मिश्रा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 जून : श्री दुर्गा देवी मदिर पिपली के पीठाधीश और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य व वास्तु महर्षि डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि साईं बाबा की मूर्ति स्थापना 9 जून 2011 को हुई थी। इसलिए साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 15 वॉ वार्षिक महोत्सव 9 जून 2025 को भक्ति भावना से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सोमवार को प्रातः 10 बजे यज्ञ,आरती और भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के प्रांगण में आयोजित
हुआ। सायं 4 बजे से आयोजित साईं संध्या में कुरुक्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा और ग्रुप ने साईं बाबा की भेंटे तू मेरी जिन्दगी साईं बाबा , मेरे घर के सामने साईं तेरा मंदिर बन जाए, ॐ साईं नमो नमः आदि गाई और भक्तों ने साईं रंग में उमंग उत्साह से रास नृत्य किया। पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचारण द्वारा पूजन और अर्चना समाज सेवी केवल कृष्ण छाबड़ा व पवन छाबड़ा के परिवार द्वारा करवाई गई।श्री दुर्गा देवी मन्दिर की ओर से पीठाधीश डॉ. मिश्रा ने गायक लखबीर सिंह लक्खा , केवल कृष्ण छाबड़ा और नगर परिषद पार्षद पंकज खन्ना को साईं बाबा की चुनरी और प्रसाद द्वारा सम्मानित किया।
इस शुभ अवसर पर नरेश गर्ग फौजी, भक्त सुशील तलवाड़, सुमित गोयल, विपुल गोयल, बृज मोहन गर्ग, जितेन्द्र सैनी, सतपाल बंसल,पायल सैनी, निशा अरोड़ा, ऊषा शर्मा, सरोज शर्मा, शिमला धीमान,भक्त सुशील तलवाड़, संगीता तलवाड़, कोमल मेहरा , पूजा तलवाड़ आदि उपस्तिथ रहे।
साईं बाबा की आरती के पश्चात् साईं बाबा का प्रसाद भक्तों ने लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

Thu Jun 11 , 2026
जिन विद्यार्थियों के पिता नहीं हैं और वह आर्थिक तौर पर जरूरतमंद हैं, उनके लिए विशेष स्कॉलरशिप के प्रावधान का एलान। पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 10 जून: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि गरीब बच्चों की पढ़ाई किसी भी हालत में रुकने नहीं देंगे। जिन […]

You May Like

advertisement