मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा 1602 छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक


मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा 1602 छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट,गांव,स्कूल,कॉलेज,पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
आज दिनाँक- 29/07/2023 को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन अभियान के बारे में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन (4) 102 स्वास्थ सेवा (5)108 एंबुलेंस सेवा (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
➡उपरोक्त अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा 70 ग्राम/वार्डों में 65 बैठक /चौपाल लगाकर कुल 1602 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के कर्मचारियों की हुई बैठक

Sat Jul 29 , 2023
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के कर्मचारियों की हुई बैठक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सरकार कर्मचारियों को नियमित करने की बजाय कर रही है धोखा : कुलवंत शर्मा। कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement