सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर 188 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया

नवीन जिन्दल फाउंडेशन के ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत जिन्दल हाउस में किया गया मरीजों का फॉलो-अप।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन की दो मोबाइल मेडिकल युनिट में मरीजों को उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाएं।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 अप्रैल : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को दो मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों का फॉलो-अप किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।
मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात चिकित्सकों ने कुल 188 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। आज दोनों मोबाइल मेडिकल युनिट में 140 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर परामर्श एवं निःशुल्क दवाईयां दी गई, जबकि 48 मरीजों के रक्त एवं मूत्र परीक्षण किए गए। जांच के उपरांत सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत यह मोबाइल मेडिकल यूनिट नियमित रूप से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को संतुलित खान-पान, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना भी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का लक्ष्य है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का कोई भी नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। मोबाइल मेडिकल यूनिट इसी संकल्प का हिस्सा है, जिसके माध्यम से गांव-गांव और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माय भारत केंद्र, कुरुक्षेत्र द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रम किया आयोजित

Sun Apr 26 , 2026
माय भारत केंद्र, कुरुक्षेत्र द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रम किया आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई गई जल बचाने की शपथ। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 25 अप्रैल : माय भारत केंद्र द्वारा नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी खेड़ा में जल संरक्षण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का […]

You May Like

Breaking News

advertisement