विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा प्रकाशित 19 पुस्तकों का होगा विमोचन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पुस्तक विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह 27 को।

कुरुक्षेत्र, 25 फरवरी :- विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा शैक्षिक एवं बाल साहित्य पर आधारित 19 पुस्तकों का विमोचन 27 फरवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर इन पुस्तकों के लेखकों को ‘संस्कृति भवन-साहित्य सेवा सम्मान’ से सम्मानित भी किया जाएगा। साहित्य विमोचन के अवसर पर मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. गोविन्द प्रसाद शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा की निदेशक डॉ. बीना शर्मा करेंगी। यह जानकारी देते हुए विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान निरंतर प्रयासरत है, जिसके अंतर्गत समाज के मूल्य संवर्द्धन हेतु संस्कारप्रद सद्साहित्य का सृजन किया जाता है। डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्थान के साहित्य विभाग में शैक्षिक, नैतिक, आध्यात्मिक विषयों एवं बाल साहित्य पर अब तक 155 पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। इसके अतिरिक्त संस्थान के प्रकाशन विभाग में 128 चित्र एवं पोस्टर भी प्रकाशित किए गए हैं, जिनकी श्रेणियां देवमाला, महान विभूतियां, वीर बलिदानी, भक्त शिरोमणि, संत महर्षि, राष्ट्र नायक, वीर नारियां, वैज्ञानिक, प्रसिद्ध तीर्थ स्थल एवं मंदिर इत्यादि हैं।
इन 19 पुस्तकों का होगा विमोचन।
बृजभाषा में उपन्यास पूंछरी कौ लौठा, शिक्षा का स्वदेशी भाव, कड़वा मुंह मीठी बातें, देश के लिए जीना सीखें, ज्ञान की बात -1, पूर्णस्य पूर्णमादाय…, बाल केन्द्रित क्रिया आधारित शिक्षा, काव्य गीत बावनी, सुर सारंग, भारतीय रसायन शास्त्र के भीष्म पितामह प्रफुल्लचन्द्र राय, दायित्वबोध – छात्रों में विकास के लिए विद्यालयीन गतिविधियां, विभीषिका, राभा जाति की लोक कथाएं, अनुभूत शैक्षिक प्रयोग, भारत की गौरव गाथा, भारतीय शिक्षा के मूल तत्व – मराठी, भारतीय जीवन दृष्टि एवं वैश्विक संदर्भ में भारत की भूमिका, सफर जारी है, हम सरस्वती पुत्र का तेलुगु अनुवाद।
‘संस्कृति भवन-साहित्य सेवा सम्मान’ से अलंकृत किए जाएंगे ये साहित्यकार
डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी (दिल्ली), डॉ. विकास दवे (मध्य प्रदेश), वासुदेव प्रजापति (राजस्थान), देवेन्द्रराव देशमुख (छत्तीसगढ़), रवि कुमार (कुरुक्षेत्र), गोपाल माहेश्वरी (मध्य प्रदेश), राजकुमार सिंह (उत्तर प्रदेश), रत्न चंद सरदाना (कुरुक्षेत्र), देवेनचन्द्र दास सुदामा (असम), डॉ. अजय शर्मा (उत्तर प्रदेश), डॉ. वंदना गुप्ता (मध्य प्रदेश), कै. माधवराव कुलकर्णी (महाराष्ट्र), डॉ. बीना शर्मा (उत्तर प्रदेश), डॉ. ओ.एस.आर. मूर्ति (आंध्र प्रदेश)।
डॉ. रामेन्द्र सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मतगणना में की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिए डीआईजी कुमाऊँ!

Fri Feb 25 , 2022
स्लग – डीआईजी कुमाऊं ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मतगणना में की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये निर्देश रिपोर्ट -जफर अंसारी स्थान – हल्द्वानी – डीआईजी कुमाऊं, नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु निर्देश दिए है तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement