हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
जिले में एक्टिव है अब सिर्फ 22 मरीज, कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट है 98.30 फीसदी।
कुरुक्षेत्र 12 जुलाई :- डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21698 कोरोना पाजिटिव मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके है। इसके साथ सोमवार को भी 1 कोरोना पाजिटिव मरीज रिकवर हुआ है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 22 रह गई है और अब तक 3 लाख 99 हजार 717 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.30 फीसदी पर पहुंच गया है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 422533 में से 399717 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1187 सैम्पलों की रिपोर्ट में से 4 मरीजों की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है और अब तक 22074 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में 1 कोरोना मरीज ठीक हुआ है और अब तक 21698 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में कोविड पाजिटिव गांव बिहाकली निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में 354 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 22 एक्टीव केस है। इस समय 11 लोग घर में आईसोलेट है और 11 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.30 पर पहुंच गया है और पॉजिटीव रेट 5.23 है।