कुरुक्षेत्र में अब तक ठीक हो चके है 21700 कोरोना मरीज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

जिले में एक्टिव है अब सिर्फ 23 मरीज, कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट है 98.29 फीसदी।

कुरुक्षेत्र 13 जुलाई :- डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21700 कोरोना पाजिटिव मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके है। इसके साथ मंगलवार को भी 2 कोरोना पाजिटिव मरीज रिकवर हुए है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 23 रह गई है और अब तक 4 लाख 829 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.29 फीसदी पर पहुंच गया है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 424087 में से 400829 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा. अनुपमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1554 सैम्पलों की रिपोर्ट में से 3 मरीजों की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है और अब तक 22077 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में 2 कोरोना मरीज ठीक हुए है और अब तक 21700 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में 354 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 23 एक्टीव केस है। इस समय 14 लोग घर में आईसोलेट है और 9 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.29 पर पहुंच गया है और पॉजिटीव रेट 5.22 है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगर हमें कोविड-19 से जीतना है, तो टीकाकरण पर ज़ोर देना होगाः प्रो. सोमनाथ

Tue Jul 13 , 2021
महामारी से निपटने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हर कदम साथ देगा : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केन्द्र में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के साथ यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर एनएसएस कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement