उत्तराखंड: ठगी, कारोबार के नाम पर महिला से ठगे 22 लाख रुपये।

उत्तराखंड: ठगी,
कारोबार के नाम पर महिला से ठगे 22 लाख रुपये।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

कारोबार में महिला से 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने टून्ज रिटेल कंपनी के डायरेक्टर सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। महिला को शोरूम खोलकर कंपनी के सामान को बेचकर भारी मुनाफा का झांसा दिया गया था।
मामले में कंचन शर्मा पत्नी अमित शर्मा निवासी गुजराडा मानसिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। बताया कि वे राजपुर रोड पर अपना व्यवसाय चलाती हैं। 2018 में सोमिल सिंघई ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को टून्ज कंपनी का बिजनेस हेड बताया। कहा कि उनकी कंपनी का पूरे भारत में बच्चों के कपड़ों और खिलौनों का कारोबार है और 50 से ज्याद स्टोर हैं। उसने उन्हें देहरादून में कंपनी का शोरूम खोलने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए उसने चालीस लाख की मांग की। उन्होंने 40 लाख देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने कहा कि वह उन्हें लोन दिला देगा। इसके बाद उसने दो लाख फ्रेंचाइजी फीस देने के लिए कहा। साथ ही देहरादून आकर राजपुर रोड पर एक दुकान बताई और कहा कि दुकान मालिक से कंपनी का नौ साल का एग्रीमेंट हुआ है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी को मिला अवार्ड।

Sat Mar 27 , 2021
उत्तराखंड: कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी को मिला अवार्ड।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक कोरोना के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए दून को स्मार्ट सिटी इंडिया अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने इन पुरस्कारों का वितरण किया। देश […]

You May Like

advertisement