एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता को किया गिरफ्तार,

उत्तराखंड देहरादून
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता को किया गिरफ्तार,
सागर मलिक

उत्तराखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया है। यह मामला काफी सुर्खियों में है और भाजपा ने भी इस नेता को पार्टी से तुरंत निष्कासित कर दिया है।

हरिद्वार जिले के रुड़की में हुई भाजपा पार्षद मनीष उर्फ बॉलर की गिरफ्तारी के पीछे आरोप है कि मनीष ने कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि के साथ मिलकर एक महिला और उसके परिवार को धमकाया। इसके बाद उनके नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने की साजिश रची गई। एसटीएफ इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य जमीनों के फर्जी कागजात बनाने और बेचने की भी पड़ताल कर रही है।

गंगनहर कोतवाली में मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और उसे हिरासत में लेकर देहरादून ले जाया गया। भाजपा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जांच में पता चला है कि मनीष, प्रवीण वाल्मीकि और उनके साथियों ने रेखा नामक महिला के नाम पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर कई जमीन के प्लॉट बेचे। इस फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर कई खरीदारों को धोखा भी दिया गया है।

एसटीएफ की जांच से यह भी सामने आया कि मनीष और उसके सहयोगी प्रवीण वाल्मीकि के नाम पर लोगों को धमकाकर जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे थे। धमकियों के कारण रेखा और उसके परिवार को अपना घर छोड़कर कहीं और जाना पड़ा।

मनीष की गिरफ्तारी के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने गंगनहर कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और काम बंद कर दिया, जिससे सफाई व्यवस्था बाधित रही और रास्ते जाम हो गए। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि मनीष को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है। एसटीएफ मामले की गहन जांच के लिए मनीष से विस्तार से पूछताछ कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मन की बात कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क किया गया

Fri Aug 29 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनमन की बात कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क किया गया,सागर मलिक देहरादून: आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 125 वे संस्करण को लेकर लक्ष्य एनक्लेव में आज शाम को जन संपर्क किया गया,जनसंपर्क में कालोनी वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement