बसपा सहित अलग-अलग पार्टियों के 25 परिवार आप में शामिल

अरविंद केजरीवाल की समानता की संवैधानिक सोच से जुड़ रहे हैं लोग-एडवोकेट दहिया

09 जून फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

पंजाब नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे पार्टी कार्यक्रमों में लोगों की बढ़ती भागीदारी के चलते पार्टी पंजाब में सरकार बनाऐगी। यह विचार जिला अध्यक्ष एससी विंग और पूर्व हलका प्रभारी फिरोजपुर दिहाती एडवोकेट रजनीश दहिया ने गांव झोक हरिहर में पार्टी में 25 परिवारों को शामिल करते हुए व्यक्त किए।‌ उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी एक समान वाली समानता की संवैधानिक सोच से प्रभावित हो दलित परिवार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया की दिहाती हल्का में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और भविष्य में लोगों की भागीदारी तेजी से बढ़ेगी। बसपा और विभिन्न दलों से आए मंगल सिंह, अजय सिंह, मोहिंदर भट्टी, सतपाल सिंह, कश्मीर सिंह, पाला, वजीर, बूटा सिंह, बिंदर घारू, बाज सिंह, चरणजीत, नानक, बूटा सिंह, लाल सिंह, छिंदा घारु, मंगल घरू, सुखविंदर घरू, सतविंदर घरू, महाना, जगसीर, शीरा सहित कई परिवार शामिल हुए थे। इस अवसर पर दहिया ने सभी को उचित सम्मान देने की बात कही है। इस मौके पर सर्कल इंचार्ज सुरजीत सिंह, बोहर सिंह, बूटा राम गुलाटी, हरदीप सिंह संधू, सुरजीत सिंह भट्टी और हरजिंदर सिंह हांडा उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ: ਨਵਦੀਪ ਸੰਘਾ ਮੋਗਾ ਤੌ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ ਤੇ ਆਪ 'ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ।ਜਗਦੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ

Wed Jun 9 , 2021
ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ] := ਹਲਕਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਆਪ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵਕਤ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੋੜ ਗਈ ਜਦੋਂ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਮੋਗਾ ਤੌ ਨਵਦੀਪ ਸੰਘਾ ਨੂੰ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਗਦੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਆਪ ਆਗੂ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਰਾਹੀਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸ: ਸੰਘਾ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਜਬਰਦਸਤ […]

You May Like

advertisement