आज़मगढ़ : मोबाइल टावरो से बैट्री व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाला 25 हजार रुपये का इनामिया व गैंग का लीडर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार, अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद


थाना जहानागंज
मोबाइल टावरो से बैट्री व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाला 25 हजार रुपये का इनामिया व गैंग का लीडर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार, अवैध तमन्चा व कारतूस बरामद
पूर्व की घटनाएं
➡दिनांक 17.01.23 को वादी मुकदमा ललित यादव द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि ए0टी0सी टावर ग्रा0 बुन्दा (गम्भीरवन) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से अमरराजा कम्पनी की 02 बैटरी बैक (48सेल) अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 29/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ ग्राम गोधौरा के इण्डस कम्पनी के टावर से एक्साइड कम्पनी का (GODAH) -24 सेल आज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया जिसके आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0स0 34/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
➡ग्राम राऊतमऊ के बीएसएनएल टावर के जनरेटर का सेल बैटरी , डाइनेमो , इन्वर्टर , बैटरी आदि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया जिसके आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0स0 47/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
➡ दिनांक 30.01.2023 को उपरोक्त मुकदमो में 15 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी थी, जिसमें लीडर सहित 03 अभियुक्त फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा था।

गिरफ्तारी का विवरण
आज दिनांक 01.02.2023 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिह मय हमराह को सूचना प्राप्त हुयी कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1- संतोष सिंह पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी तिलहुवां थाना निजामाबाद उम्र करिब 45 वर्ष, 2- सतिश सिंह उर्फ छोटू पूत्र स्व0 प्रदिप सिंह निवासी धनहुवां थाना जहानागंज उम्र करिब 20 वर्ष, 3- मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद उम्र करिब 25 वर्ष, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर धनहुवां पुलिया थाना जहानागंज की ओर जा रहे है। इस सुचना पर थानाध्यक्ष जहानागंज विनय कुमार सिंह मय हमराह धनहुआ पुलिया पर चेकिगं करने लगे, उसी समय एक मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट बहुत तेजी से आती हुई दिखायी दी। जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो उसमें से एक व्यक्ति चिल्लाया कि ये पुलिस है, संतोष गोली चलाओ। इस पर मोटर साइकिल पर पीछे बैठे अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया और तीनो बदमाश अपनी मोटर साइकिल पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें पीछे बैठा अभियुक्त संतोष सिंह गिर गया और गिरकर मिट्टी की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा और मौके का फायदा उठाकर 02 बदमाश फरार हो गये। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए नियन्त्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और अभियुक्त को समय करिब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु पीएचसी कोल्हूखोर भेजा गया।

➡गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष सिंह पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी तिलहुवां थाना निजामाबाद उम्र करिब 45 वर्ष के रूप में हुयी। (25 हजार रुपये का इनामिया)
➡जिसके पास से 01 अवैध तमन्चा, 03 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
➡गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 50/23 धारा 307,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ।
➡ मु0अ0सं0 46/23 धारा 307,34 भादवि0 थाना जहानागंज में अभियुक्त के उपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में बताया कि हमारा एक गैंग है जो योजना बनाकर मोबाइल टावरो सें बैट्री व अन्य किमती सामान चोरी करते है। इससे पूर्व हम लोग आजमगढ़ व अन्य जनपदो में भी इस प्रकार की घटना कारित कर चूके है। निम्न स्थानो से निम्न सामानो की चोरी कि गयी है।
➡दिनांक 16.01.2023 को ए0टी0सी टावर ग्रा0 बुन्दा (गम्भीरवन) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ से अमरराजा कम्पनी की 02 बैटरी बैक (48सेल)
➡ ग्राम गोधौरा थाना अतरौलिया से इण्डस कम्पनी के टावर से एक्साइड कम्पनी का (GODAH) -24 सेल
➡ग्राम राऊतमऊ थाना सिधारी से बीएसएनएल टावर के जनरेटर का सेल बैटरी , डाइनेमो , इन्वर्टर , बैटरी आदि।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 50/23 धारा 307,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त
संतोष सिंह पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी तिलहुवां थाना निजामाबाद उम्र करिब 45 वर्ष

फरार अभियुक्त
1-सतिश सिंह उर्फ छोटू पूत्र स्व0 प्रदिप सिंह निवासी धनहुवां थाना जहानागंज उम्र करिब 20 वर्ष
2- मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद उम्र करिब 25 वर्ष

बरामदगी-
1- 01 अवैध तमन्चा
2- 01 जिन्दा कारतूस
3- 03 खोखा कारतूस

आपराधिक इतिहास

  1. सन्तोष सिंह पुत्र स्व चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी तिलहुआ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ HS NO 14 A
    क्र0स0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
  2. 46/23 307/34 भादवि जहानागंज आजमगढ़
    02 34/23 379/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
    03 29/23 379/411 भादवि जहानागंज आजमगढ़
    04 47/23 धारा 379/411 भादवि सिधारी आजमगढ़
    05 06/23 धारा 379/411 भादवि अहरौला आजमगढ़
    06 32/23 धारा 457/380/411 भादवि गम्भीरपुर आजमगढ़
    07 387/22 धारा 379/411 भादवि रानी की सराय आजमगढ़
    08 245/22 धारा 457/380/411 भादवि सरायमीर आजमगढ़
    09 396/22 धारा 379/411 भादवि बरदह आजमगढ़
    10 26/23 धारा 379/411 भादवि फूलपुर आजमगढ़
    11 311/22 धारा 379/411 भादवि कन्धरापुर आजमगढ़
    12 120/05 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट निजामाबाद आजमगढ़
    13 134/94 504/506 भादवि निजामाबाद आजमगढ़
    14 427/06 110 जी निजामाबाद आजमगढ़
    15 273/12 100 जी निजामाबाद आजमगढ़
    16 276/12 ¾ गुण्डा एक्ट निजामाबाद आजमगढ़
    17 62/08 ¾ यूपी गुण्डा एक्ट निजामाबाद आजमगढ
    18 379/12 394/412 भादवि निजामाबाद आजमगढ़
    19 एनसीआर न0 189/07 323/504/506 भादवि निजामाबाद आजमगढ़
    20 859/01 393/307 भादवि निजामाबाद आजमगढ़
    21 82/22 392/504/395/397/412/120बी भादवि मडुवाडीह वाराणसी
    22 163/22 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट मडुवाडीह वाराणसी
    23 263/08 8/22 एनडीपीएस एक्ट गौराबाद शाहपुर जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- So विनय कुमार सिह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
2- उप निरीक्षक सन्तोष यादव, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
3- उप निरीक्षक योगेन्द्र पाल , थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
4- मुख्य आरक्षी विनोद मौर्या, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
5- मुख्य आरक्षी दिलीप यादव, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
6- आरक्षी अनिल कुमार, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
7- आरक्षी सागर सिंह, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
8- आरक्षी विपिन पाण्डेय, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: गम्भीरपुर रूप से मारपीट कर घायल करने वाले 02 गिरफ्तार

Wed Feb 1 , 2023
थाना बिलरियागंजगम्भीरपुर रूप से मारपीट कर घायल करने वाले 02 गिरफ्तारसंक्षिप्त विवरण-दिनांक- 31.01.2023 को श्री मनोज कुमार पुत्र बेचू राम निवासी ग्राम देवा बिन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर शिकायत किया कि विपक्षी द्वारा पाइप उठाकर फेका गया व मारपीट की गयी, के सम्बन्ध मेंथाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 […]

You May Like

Breaking News

advertisement