जनदर्शन में 26 आवेदन प्राप्त, सीईओ जिला पंचायत ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोण्डागांव, 30 जून 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने मंगलवार को सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम पंचायत माकड़ी निवासी श्री ललेंद्र कुमार साहू ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, ताकि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। ग्राम पंचायत घोड़ागांव के सरपंच ने क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की। ग्राम मुलमुला निवासी श्री दिनेश देवांगन ने लंबित मजदूरी/कार्य भुगतान दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार जुगानी कैम्प के किसानों के एक समूह ने एक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर आवागमन का रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की, ग्राम बिंजोली निवासी श्री चनूलाल बघेल ने विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति की मांग की, जबकि ग्राम एहरा निवासी श्री फोहड़ूराम ने पेयजल सुविधा के लिए हैंडपंप स्थापना का आवेदन दिया।
इसके अलावा विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बकावंड के पांच गांवों में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Tue Jun 30 , 2026
जगदलपुर 30 जून 2026/बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम जैतगिरी, सरगीपाल, गिरोला, डुरकाबेड़ा और बदलावंड में विगत दिवस जल अर्पण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर जल संरक्षण एवं पानी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का […]

You May Like

advertisement