
राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।
(पंजाब) फिरोजपुर 28 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
फिरोजपुर शहर के प्रमुख बाबा बालक नाथ मंदिर में 26वें मूर्ति स्थापना दिवस में विशेष पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने केक काटकर बाबा जी का मुंह मीठा करवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्ति भजन ग्रुप के संस्थापक धर्मपाल बंसल डायरेक्टर एसबीएस नर्सिंग कॉलेज एवं हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, गौरव अनमोल म्यूजिक डायरेक्टर, अशोक गर्ग प्रधान, राकेश पाठक और ग्रुप सदस्यों द्वारा गाए सुंदर भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। ग्रुप सदस्यों द्वारा बाबा जी के जन्म दिन पर बाबा जी को सिरोपा और सुमरती चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महंत विजय तूफ़ान, अमित कुमार मीतू,
संजीव शर्मा, राजेश वासुदेवा, रॉबिन चोपड़ा, नन्दू ने बाबा बालक नाथ के भजन सुनाए।
कार्यक्रम के दौरान महंत बलदेव गिरी जी महाराज को शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं संगत ने पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद , ठंडे मीठे जल की व्यवस्था न्यू इंसानियत सेवा दल की ओर से की गई।
अंत में मंदिर के प्रधान प्रदीप कक्कड़ (मिंटा) एवं समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवकों का आभार व्यक्त किया। और महाराज बाबा जी ने आई हुई संगत को आशीर्वाद दिया और सर्वबत के भले की कामना की।


